चकजंगली मार्ग के निर्माण के लिए विधायक ने पीडब्ल्यूडी को लिखा पत्र

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। सोहावल तहसील क्षेत्र के पालिया रिसाली मजरे चकजंगली के ग्रामीणों ने विधायक रामचंद्र यादव से मिलकर दर्शन नगर भरतकुंड मार्ग से चकजंगली संपर्क मार्ग को शीघ्र बनवाने की मांग की। विधायक ने इस बाबत तत्काल कार्यवाही करते हुए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर शीघ्र इसके पुनर्निर्माण के लिए निर्देशित किया। गौरतलब हो कि दर्शन नगर भरतकुंड के किनारे स्थित पलिया रिसाली मजरे चकजंगली के ग्रामीणों द्वारा इस जर्जर मार्ग के निर्माण के लिए काफी दिनों से मांग की जाती रही है।इस मार्ग को फैजाबाद के निवर्तमान सांसद विनय कटियार ने सांसद निधि से डामर करवाया था उसके बाद सन 2009 में इस मार्ग को पीडब्ल्यूडी को हस्तक कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग को 2009 में ही डामरीकरण कर आवागमन शुरू कर दिया। गौर तलब हो कि सन 2009 के बाद इस मार्ग की मरम्मत नहीं की गई जिसका परिणाम यह हुआ कि इस मार्ग की गिट्टियां निकल गई तथा इस मार्ग पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया। जबकि यहां पर ग्रामीणों की बस्ती होने के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र भी स्थित है जिससे होकर नन्हे मुन्ने बच्चे किसी तरह गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण व मरम्मत के लिए कई बार पीडब्ल्यूडी का भी दरवाजा खटखटाया गया लेकिन 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी इसके मरम्मत की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। पलिया रिसाली मजरे चकजंगली गांव निवासी वह हनुमत नगर बाजार संस्थापक डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र राना प्रताप सिंह जिम्मी के नेतृत्व में ग्रामीण भाजपा विधायक रामचंद्र यादव से मिले तथा उनसे इस मार्ग के शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग की ।ग्रामीणों की मांग व मार्ग की जर्जरता को देखते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड 3 के अधिशासी अभियंता को इस मार्ग के तत्काल निर्माण के लिए लिखित रूप से निर्देशित किया जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।चकजंगली मार्ग के निर्माण के लिए विधायक ने पीडब्ल्यूडी को लिखा पत्र 16 साल से नहीं हुआ था कोई मरम्मत व निर्माण अयोध्या। सोहावल तहसील क्षेत्र के पालिया रिसाली मजरे चकजंगली के ग्रामीणों ने विधायक रामचंद्र यादव से मिलकर दर्शन नगर भरतकुंड मार्ग से चकजंगली संपर्क मार्ग को शीघ्र बनवाने की मांग की। विधायक ने इस बाबत तत्काल कार्यवाही करते हुए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर शीघ्र इसके पुनर्निर्माण के लिए निर्देशित किया। गौरतलब हो कि दर्शन नगर भरतकुंड के किनारे स्थित पलिया रिसाली मजरे चकजंगली के ग्रामीणों द्वारा इस जर्जर मार्ग के निर्माण के लिए काफी दिनों से मांग की जाती रही है।इस मार्ग को फैजाबाद के निवर्तमान सांसद विनय कटियार ने सांसद निधि से डामर करवाया था उसके बाद सन 2009 में इस मार्ग को पीडब्ल्यूडी को हस्तक कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग को 2009 में ही डामरीकरण कर आवागमन शुरू कर दिया। गौर तलब हो कि सन 2009 के बाद इस मार्ग की मरम्मत नहीं की गई जिसका परिणाम यह हुआ कि इस मार्ग की गिट्टियां निकल गई तथा इस मार्ग पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया। जबकि यहां पर ग्रामीणों की बस्ती होने के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र भी स्थित है जिससे होकर नन्हे मुन्ने बच्चे किसी तरह गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण व मरम्मत के लिए कई बार पीडब्ल्यूडी का भी दरवाजा खटखटाया गया लेकिन 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी इसके मरम्मत की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। पलिया रिसाली मजरे चकजंगली गांव निवासी वह हनुमत नगर बाजार संस्थापक डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र राना प्रताप सिंह जिम्मी के नेतृत्व में ग्रामीण भाजपा विधायक रामचंद्र यादव से मिले तथा उनसे इस मार्ग के शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग की ।ग्रामीणों की मांग व मार्ग की जर्जरता को देखते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड 3 के अधिशासी अभियंता को इस मार्ग के तत्काल निर्माण के लिए लिखित रूप से निर्देशित किया जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत