सरकार जनता के द्वार योजना के तहत सराय चैमल में आयोजित हुआ चौपाल
शीतला प्रसाद पाण्डेय
अयोध्या। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह द्वारा आज विकासखंड पूरा के ग्राम पंचायत सराय चैमल में "सरकार जनता के द्वार" योजना के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया।
ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि चौपाल के माध्यम से सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम कर पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत किया जा रहा है।आज यहां आयोजित चौपाल में ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के साथ विकासखंड पूराबाजार के खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी कोमल मिश्रा, अकाउंटेंट अमरेश कुमार, राजाराम वर्मा, सप्लाई इंस्पेक्टर संजय चौधरी,ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण स्वप्निल सिंह,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार,पंचायत सहायक सुष्मिता पांडेय,नेहा गुप्ता,सुनील वर्मा, खुशबू वर्मा, बीडीसी गुड़िया,कोटेदार सहित तमाम पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर चौपाल में प्रमुख रूप से लक्ष्मी शंकर पांडे ने जहां खड़ंजा कार्य के लिए अपनी शिकायत दर्ज कराई वहीं गुड्डू ने नाली निर्माण की मांग की।इसके अलावा संतराम ने नाली विवाद तथा कई ग्रामीणों ने परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने,राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने व कालोनी आवंटन की मांग की। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाअध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने मौके का मुआयना कर मौजूद अधिकारियों से तुरंत समस्याओं का निराकरण कराया। इस मौके पर सुरेश दुबे,जिलापंचायत सदस्य देवता प्रसाद शोभाराम वर्मा, राजेश मौर्य प्रधान अकवारा, चंद्रपाल वर्मा, गुड्डू पांडे, बीडीसी गुड़िया, विनीत पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें