तालाब की खुदाई का विरोध

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के महावा मजरे श्रीकृष्ण का पुरवा के ग्रामीणों ने अयोध्या रिंग रोड निर्माण के लिए जिस सार्वजनिक तालाब की जमीन से मिट्टी खुदाई की जा रही थी वहां पर बहुत बड़ा भंडारा किया ।इस भंडारे में गांव व आस पास के लोगों समेत अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद भी शामिल हुए। अवधेश प्रसाद ने साफ कहा कि यह धार्मिक स्थल है।इसकी खुदाई नाजायज है। यहां जुटे ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन से मिट्टी खुदाई की जा रही है गांव से निकलने का वही एकमात्र रास्ता है साथ-साथ यहां पर दो-दो धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ वर्ष में एक बार यहां पर मेला लगता है इतने महत्व के तालाब की खुदाई से बिखरे ग्रामीणों ने आज इस तालाब पर बहुत बड़ा भंडारा किया तथा धार्मिक स्थल पर महिलाओं ने पूरी हलवा चढ़ाया तथा सामूहिक झंडी व जल चढ़ाकर तालाब की खुदाई का विरोध किया ।इस मौके पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद को भी आमंत्रित किया गया था। अवधेश ने कहा कि यह तालाब सार्वजनिक महत्व का है यहां पर वर्ष में एक बार मेला लगता है उन्होंने यहां पर ग्रामीणों से बारात घर बनवा बनाने का वादा किया तथा कहा कि प्रशासन को खुद चाहिए की की इस तालाब की खुदाई ना करें ताकि ग्रामीण का पूजा पाठ सुचारू रूप से संपन्न हो सके।इस मौके पर गांव के राजेंद्र वर्मा परशुराम वर्मा जीतराम वर्मा मायाराम वर्मा शेखर वर्मा रामजन्म वर्मा राजेंद्र वर्मा बद्री यादव बिंदेश्वरी यादव रामकरण यादव राघव राम यादव रोहित यादव आज लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत