मोहतसिंमपुर में लल्लू सिंह ने किया भण्डारे का शुभारंभ, उमड़े हजारों श्रद्धालु

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। विकास खंड पूराबाजार के मोहतसिमपुर ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं में आस्था और भक्ति छलक रही थी। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और महाबली के उद्घोष से भक्ति की बयार बहने लगी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने भंडारे का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच महाबली हनुमान जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व भोग अर्पण करके किया। आयोजक विजय कुमार पासवान, प्रदीप कुमार पासवान, लल्लूराम पासवान ने अतिथियों का स्वागत भगवा अंग वस्त्र पहनकर किया जिससे पूरा बातावरण भक्तिमय और गरिमामय बन गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि महाबली की कृपा से ही इस तरह के आयोजन हो पाते है। कहा कि भंडारे में प्रसाद अवश्य ग्रहण करना चाहिए। प्रसाद ग्रहण करने से तन और मन दोनों स्वस्थ हो जाता है और मन एकाग्र होकर आस्था में लीन हो जाता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने कहा कि यह आयोजन जनसहयोग और भक्ति का प्रतीक है। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता यह सिद्ध करती है कि अयोध्या की जनता आस्था के साथ-साथ सेवा के कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहती है। आयोजक विजय कुमार पासवान व लल्लू राम पासवान ने कहा कि हम सभी का प्रयास रहा कि हर भक्त को प्रसाद प्राप्त हो और कोई भी असुविधा न हो। अतिथियों ने पासवान समाज के 51 लोगों को भगवा अंग वस्त्र व हनुमान जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।मौके पर विजय कुमार पासवान, प्रदीप कुमार पासवान, लल्लूराम पासवान, विवेक पांडेय, संदीप यादव, बृजेश शर्मा, , सुग्रीव मौर्य, महेश पासवान, राम गोपाल पाल, डॉ धनराज पासवान राम करन पासवान, इंद्र कुमार पासवान, सुरेंद्र पासवान,आदि मौजूद रहे। ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत