समाज के दर्पण की तरह होती है पत्रकारों की भूमिका:अनंत राम पांडे

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या की तहसील इकाई सोहावल में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम पांडे एव विशिष्ट अतिथि जिला संरक्षक पृथ्वीराज सिंह,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कल्प पांडे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा व संचालन लीगल एडवाइजर एडवोकेट सुधीर मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ तहसील सभागार में हुए इस गोष्ठी का विषय था राष्ट्रहित में हिंदी पत्रकारिता की भूमिका। बोलते श्री पांडे ने कहा कि पहले हिंदी पत्र उदंड मार्तंड निकाला गया। उसी के सम्मान में हिंदी पत्रकारिता दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है ।हिंदी पत्रकारिता की जडे बहुत मजबूत हैं स्वतंत्रता काल में भी हिंदी पत्रों ने अपनी प्रति निकालकर क्रांतिकारियों में जोश भरने का काम किया। पत्रकारों की भूमिका समाज के दर्पण की तरह है । अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा ने कहा कि समाज हित में हमें अपनी लेखनी चलाना चाहिए जिससे आम जनमानस का कल्याण हो तथा देश उन्नत की तरफ बढ़ता जाए ।हमें जनता की आवाज बनना चाहिए। तहसील अध्यक्ष मिल्कीपुर देव कुमार पांडे ने पत्रकारिता की बदलती दिशा एवं दशा पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें आत्म चिंतन की जरूरत है। तहसील मिल्कीपुर के संयुक्त सचिव सुरेश यादव ने कहा कि हमें निश्चितता के साथ अपनी खबरों को समाचार पत्रों में देना चाहिए। गोष्ठी को इसके अलावा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकल्प पांडेय व जिला संरक्षक पृथ्वीराज सिंह, जिला सचिव शीतला प्रसाद पांडेय, तहसील संरक्षक सोहावल प्रदीप पांडेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में तहसील अध्यक्ष सोहावल देवी प्रसाद वर्मा ने सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा उपस्थित पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला सचिव धर्म प्रकाश पांडेय, जिला संगठन सचिव संजीव कुमार सिंह, जिला संगठन सचिव देव कुमार मिश्रा, जिला कार्यालय सचिव रमेश चंद्र पांडेय,जिला कार्यकारी सदस्य जितेंद्र वर्मा, तहसील सोहावल उपाध्यक्ष राजकरण वर्मा, उपाध्यक्ष विनोद दुबे, तहसील सचिव अजय कुमार चतुर्वेदी, तहसील संयुक्त सचिव शिव शंकर वर्मा,सदस्य हरिश्चंद्र मौर्य, संदीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत