भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या का शपथ ग्रहण सम्पन्न

शीतला प्रसाद पाांडेय/अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई का सम्मान व शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव रहे तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महासंघ के संरक्षक शिवकुमार मिश्र व जिलाध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्र ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया।इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने सरस्वती को माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला व तहसील के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई बैठक को संबोधित करते हुए संपादक शिवकुमार मिश्र ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता ही एक सफल पत्रकार की पहचान है। अगर आप सुचिता पूर्ण खबरें लिख रहें है तो पहचान खुद बखुद बन जाएगी। जिलाध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्र ने कहा कि हमारे सभी पत्रकार साथी समाज व राष्ट्रहित में तथ्य परक खबरें लिखें जिससे समाज का उत्थान हो। अनर्गल खबरें न लिखें। इसके बाद भी यदि कोई पत्रकार साथी का उत्पीड़न करेगा तो उसको हमारा संगठन मुंहतोड़ जवाब देगा। बैठक को इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद मंडल उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, जिला संरक्षक पृथ्वीराज सिंह, मंडल अध्यक्ष अयोध्या सुधाकर श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, मंडल मुख्य महासचिव राकेश मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला संरक्षक पृथ्वीराज सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकल्प पांडेय, जिला सचिव शीतला प्रसाद पांडेय, जिला सचिव धर्म प्रकाश पांडेय,जिला संयुक्त सचिव रमेश चंद्र पांडेय, जिला कार्यालय सचिव जितेंद्र वर्मा,जिला कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र वर्मा, तहसील संरक्षक सोहावल प्रदीप कुमार पांडेय,तहसील उपाध्यक्ष राजकरण वर्मा,तहसील सचिव अजय कुमार चौबे, संयुक्त सचिव संदीप मिश्रा, तहसील मिल्कीपुर सचिव ध्रुव शुक्ल, सचिव रामू पांडेय, तहसील संयुक्त सचिव मिल्कीपुर अमित कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत