नवरात्र पर पवन पांडेय के आवास पर फलाहार भोज, साधु-संतों व कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़
जितेंद्र वर्मा/हनुमतनगर अयोध्या। नवरात्र पर्व के अवसर पर पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तेजनारायन पांडेय ‘पवन’ के आवास पर पारंपरिक फलाहार भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अयोध्या के साधु-संतों के साथ-साथ बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब चार बजे हुई, जो देर रात तक चलता रहा। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल के बीच अतिथियों ने फलाहार का प्रसाद ग्रहण किया। पवन पांडेय ने स्वयं उपस्थित रहकर एक-एक आगंतुक का स्वागत किया और साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
बताया गया कि यह फलाहार भोज हर वर्ष नवरात्र पर्व पर आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। देर रात तक चले इस आयोजन में सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम का स्वरूप भव्य हो गया।नवरात्र पर पवन पांडेय के आवास पर फलाहार भोज, साधु-संतों व कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़
अयोध्या। नवरात्र पर्व के अवसर पर पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तेजनारायन पांडेय ‘पवन’ के आवास पर पारंपरिक फलाहार भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अयोध्या के साधु-संतों के साथ-साथ बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब चार बजे हुई, जो देर रात तक चलता रहा। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल के बीच अतिथियों ने फलाहार का प्रसाद ग्रहण किया। पवन पांडेय ने स्वयं उपस्थित रहकर एक-एक आगंतुक का स्वागत किया और साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
बताया गया कि यह फलाहार भोज हर वर्ष नवरात्र पर्व पर आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। देर रात तक चले इस आयोजन में सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम का स्वरूप भव्य हो गया।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें