संदेश

क्रिसमस डे,लोगों में उल्लास

अयोध्या। प्रभु यीशु का जन्मोत्सव क्रिसमस-डे के रूप में मनाने को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। शहर से लेकर देहात तक क्रिसमस की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। शहर के सभी गिरजाघरों में रंगाई पुताई के बाद साज सज्जा का काम पूरा हो चुका है बीते दो साल कोरोना की वजह से क्रिसमस सादगी से मनाया गय इस बार पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। शहर में प्रमुख चर्च सेंट मेरी तथा मेथोडिस्ट समुदाय के सिविल लाइन व कैंट के निकट स्थित चर्च परिसर में गोशाला निर्माण किया जा रहा है। यहां आकर्षक झांकी भी सजाई गई है। प्रभु के जन्मोत्सव से पूर्व चर्च में प्रार्थना सभाएं प्रारंभ हो चुकी है। प्रभु यीशु की अराधना और क्रिसमस के आमंत्रण के लिए घर-घर जाकर कैरोल गीत गाकर क्रिसमस का संदेश दे रहे हैं। इस दौरान सैंटा क्लाज बनकर बच्चों को गिफ्ट और चाकलेट बांट रहे हैं। दो साल कोरोना की वजह से क्रिसमस सादगी से मनाने के बाद इस बार पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। अयोध्या। प्रभु यीशु का जन्मोत्सव क्रिसमस-डे के रूप में मनाने को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। शहर से लेकर देहात तक क्रिसमस की तैयारियां लग...

गोल्ड मैडल विजेता का अवध विश्वविद्यालय में हुआ सम्मान

अयोध्या। गोल्ड मेडल विजेता आदित्य पालीवाल का अवध विश्वविद्यालय में हुआ सम्मान। कुलपति प्रो रवि शंकर सिंह ने किया सम्मान।अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 83 केजी वेट कैटेगरी में सर्वाधिक वजन उठाकर जीता था स्वर्ण पदक। मुंबई में हुई थी प्रतियोगिता।अवध विश्वविद्यालय का है छात्र।गोल्ड मेडल विजेता का अवध विश्वविद्यालय में हुआ सम्मान।

डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्व निस्तारण के दिये निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने आज थाना समाधान दिवस पर थाना कोतवाली कैंट में फरियादियों की समस्यायें सुनी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों का पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर उभय पक्षों की उपस्थिति में गुणवत्तापूर्ण ढंग से मामलों को निस्तारित करने के साथ ही स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन मामलों के निस्तारण में कोई पक्ष सहमत न हो तो उसका भी आख्या में स्पष्ट उल्लेख करें। उन्होंने इस दौरान समाधान दिवस का भी अवलोकन किया तथा उसमें दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति को जाना। उन्होंने प्राप्त समस्त प्रकरणों को अनिवार्य रूप से समाधान दिवस रजिस्टर में दर्ज करने के साथ ही निस्तारण की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि यदि कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो उस न्यायालय व वाद संख्या का स्पष्ट उल्लेख के साथ साथ मौके पर निरीक्षण की स्थिति का भी स्पष्ट उल्लेख...

गोष्ठी में संविधान के प्रति निष्ठा के लिए अध्यापको व छात्र छात्राओं को किया प्रेरित

विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केन्द्र एवं ऋषभदेव जैन शोध पीठ के संयुक्त तताववधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कला संकायाध्यक्ष एवं मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संविधान के प्रति गहरी निष्ठा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संविधान की बारीकियां बताते हुए सभी को संवैधानिक दायरे में रहते हुए नैतिकता का पाठ पढ़ाया। प्रो. सिंह ने कहा कि हम केवल संवैधानिक अधिकारों के प्रति ही सजग रहते हैं, हमारे कर्तव्य क्या हैं इसके लिए कोई कभी नहीं सोचता। इसके लिए नागरिकों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों का बारीकी से अध्ययन करना चाहिए। इसका अनुपालन जीवन में दृढ़ता से करना चाहिए। श्री सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को संविधान के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रौढ़ एवं सतत प्रसार विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुरेन्द्र मिश्र ने संविधान की प्रस्तावना एवं नागरिकों को प्रदत्त मौलिक अधिकारों ...

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में3915 जोड़ों ने लिए सात फेरे,सीएम ने सभी को दिया आशीर्वाद

अयोध्या। आज मंडल मुख्यालय स्थित राजकीय कॉलेज के विशालकाय प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह में 3915 जोड़ों ने लिए सात फेरे ले वैवाहिक सूत्रबंधन में बंधे। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज संविधान दिवस है। आज के दिन सरकार खुद खड़ी होकर कन्यादान कर रही है। इससे अच्छा पुण्य कार्य और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे श्रमिको को मिल रहा है। हर श्रमिक कन्या पोषण कर रहे हैं। कहा कि 54 लाख श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता दिया गया व 2 लाख रुपए सामाजिक सुरक्षा,5 लाख रुपये स्वास्थ्य सुरक्षा दी जा रही है। इन श्रमिको के पसीने से राष्ट्र की आधारशिला रखी गई है। इनकी कन्याओं की शादी हो रही है। सब की बेटी अपनी बेटी मानकर सभी लोग सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या मंडल में 3915 जोड़ों का विवाह हुआ है।पहले बाल विवाह दहेज प्रथा एक कुप्रथा थी दोनों को तिलांजलि दी जा रही है। 2017 के पहले प्रदेश में भ्रष्टाचार था, अराजकता थी लेकिन 2017 के बाद सरकार के गठन के बाद भ्र...

रामनगरी में उतरेंगे फिल्मी सितारे,होगा जमावड़ा

अयोध्‍या। अवाम का सिनेमा बैनर तले आयोजित होने वाले 15वें अयोध्या फ़िल्म फेस्टिवल की तैयारियां जोरों पर चल रही है। 27 व 28 नवंबर को आयोजित होने वाले आजादी के हीरक वर गवाह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का अशफाक-बिस्मिल सभागार बनेगा। इस आयोजन में सिनेमा और साहित्‍य जगत की हस्तियों के साथ ही फिल्मों का दो दिवसीय मेला भी लगेगा। इस दो दिवसीय अयोध्या फ़िल्म फेस्टिवल का उद्घाटन समारोह 27 नवंबर को 11 बजे दिन में शुरू होगा। फ़िल्म फेस्टिवल की ज्यूरी में देश-विदेश की दिग्गज सिनेमा और साहित्य जगत की हस्तियां शामिल हैं। जिसमें अज़रबैजान निवासी चर्चित फिल्म पुरस्कार विजेता लेखक, निर्माता, निर्देशक जलालुद्दीन गसीमोव। अल्बानिया निवासी फ़िल्म निर्देशक, लेखक, व्याख्याता वलमीर टेरटिनि। अभिनेत्री, मॉडल मान्या पाठक और चेयरमैन, फेस्टिवल ज्यूरी एवं निर्देशक प्रोफेसर डॉ. मोहन दास हैं। अयोध्या फ़िल्म फेस्टिवल में इस वर्ष चर्चित फिल्म अभिनेता शक्ति कुमार मिश्रा, फिल्म लेखक-निर्देशक अभिषेक भानु, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज लेखिका आर्यावर्ती सरोज 'आर्या', फिल्म लेखक-निर्देशक डॉ...

अवध विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 20 को,तैयारी जोरों पर

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय का 26 वां दीक्षांत समारोह 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा। यह जानकारी कुलपति प्रोफेसर रविशंकर ने दीक्षांत समितियों के संयोजक संग बैठक में दी। उन्होंने कहा कि तैयारी को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया जाए। कुलपति ने उपाधि एवं गोल्ड मेडलिस्ट छात्र छात्राओं की सूची जल्द फाइनल करने को कहा है। दीक्षांत समारोह के दिन शाम को सांस्कृतिक संध्या होगी। परिषद की साफ सफाई एवं स्वामी विवेकानंद सभागार को सजाकर समय से पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है।