अवध विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 20 को,तैयारी जोरों पर
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय का 26 वां दीक्षांत समारोह 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा। यह जानकारी कुलपति प्रोफेसर रविशंकर ने दीक्षांत समितियों के संयोजक संग बैठक में दी। उन्होंने कहा कि तैयारी को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया जाए। कुलपति ने उपाधि एवं गोल्ड मेडलिस्ट छात्र छात्राओं की सूची जल्द फाइनल करने को कहा है। दीक्षांत समारोह के दिन शाम को सांस्कृतिक संध्या होगी। परिषद की साफ सफाई एवं स्वामी विवेकानंद सभागार को सजाकर समय से पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें