सामूहिक विवाह कार्यक्रम में3915 जोड़ों ने लिए सात फेरे,सीएम ने सभी को दिया आशीर्वाद
अयोध्या। आज मंडल मुख्यालय स्थित राजकीय कॉलेज के विशालकाय प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह में 3915 जोड़ों ने लिए सात फेरे ले वैवाहिक सूत्रबंधन में बंधे। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज संविधान दिवस है। आज के दिन सरकार खुद खड़ी होकर कन्यादान कर रही है। इससे अच्छा पुण्य कार्य और क्या हो सकता है।
उन्होंने कहा कि इसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे श्रमिको को मिल रहा है। हर श्रमिक कन्या पोषण कर रहे हैं। कहा कि 54 लाख श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता दिया गया व 2 लाख रुपए सामाजिक सुरक्षा,5 लाख रुपये स्वास्थ्य सुरक्षा दी जा रही है। इन श्रमिको के पसीने से राष्ट्र की आधारशिला रखी गई है। इनकी कन्याओं की शादी हो रही है। सब की बेटी अपनी बेटी मानकर सभी लोग सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या मंडल में 3915 जोड़ों का विवाह हुआ है।पहले बाल विवाह दहेज प्रथा एक कुप्रथा थी दोनों को तिलांजलि दी जा रही है। 2017 के पहले प्रदेश में भ्रष्टाचार था, अराजकता थी लेकिन 2017 के बाद सरकार के गठन के बाद भ्रष्टाचार व भयमुक्त प्रदेश हुआ है। कहा कि गरीबों को शौचालय,आवास के साथ साथ 2 करोड़ 60 लाख लोगों को सरकार ने शौचालय बनवा कर दिया। जहां बिजली आपूर्ति नहीं हो रही थी वहां बिजली की आपूर्ति हो रही है। मिशन शक्ति के तहत बेटियां पुलिस व शिक्षक बन रही है और समाज को एक नई दिशा दे रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री राजनीतिक भाषण से दूर रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें