डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्व निस्तारण के दिये निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने आज थाना समाधान दिवस पर थाना कोतवाली कैंट में फरियादियों की समस्यायें सुनी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों का पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर उभय पक्षों की उपस्थिति में गुणवत्तापूर्ण ढंग से मामलों को निस्तारित करने के साथ ही स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन मामलों के निस्तारण में कोई पक्ष सहमत न हो तो उसका भी आख्या में स्पष्ट उल्लेख करें। उन्होंने इस दौरान समाधान दिवस का भी अवलोकन किया तथा उसमें दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति को जाना। उन्होंने प्राप्त समस्त प्रकरणों को अनिवार्य रूप से समाधान दिवस रजिस्टर में दर्ज करने के साथ ही निस्तारण की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि यदि कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो उस न्यायालय व वाद संख्या का स्पष्ट उल्लेख के साथ साथ मौके पर निरीक्षण की स्थिति का भी स्पष्ट उल्लेख करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत