संदेश

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत,एक घायल

अयोध्या।पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मोहतसिमपुर गांव के पास तेज रफ्तार जा रही कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया है जिससे उसकी मौके पर मौत गई तथा एक युवक घायल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना देर शाम की है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अबनपुर सरोहा मजरे डड़वा निवासी जगदीश यादव (55)पुत्र स्वर्गीय वासुदेव यादव की हनुमत नगर बाजार में सोने चांदी के आभूषण की दुकान है। वह किसी काम से बाइक से कोडरी बाजार की तरफ जा रहा था कि मोहसिमपुर चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।कार की चपेट में आकर सड़क के बगल पटरी पर खड़ा युवक शुभम(18) पुत्र कल्लू पासी निवासी मोहसिमपुर भी घायल हो गया। उसे मामूली चोटे आई हैं ।उसका इलाज चल रहा है।

स्व चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर किसान हुए सम्मानित

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या।पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर विकासखंड सोहावल परिसर में किसान सम्मान दिवस पर कृषि सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूपता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत कृषि एवं अन्य संवर्गी विभाग के विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट कृषकों को जनप्रतिनिधि आशीष श्रीवास्तव सभासद खिरौनी, प्रधान मोईयाकपूरपुर, पिरखौली की उपस्थित की उपस्थिति में सम्मानित किया गया जिसमें श्री शमशेर सिंह (कृषि) जगजीवन पटेल (उद्यान) विनोद कुमार सिंह (पशुपालन) श्री राजेश कुमार (गन्ना विभाग),श्री दयाराम को (मत्स्य पालन )में विकासखंड स्तर पर पुरस्कृत किया गया मौके पर ए.डी.ओ (पंचायत ) अनिरुद्ध सिंह वर्मा, अवर अभियंता (लघु सिंचाई ) सुनील द्विवेदी सहायक विकास अधिकारी (कृषि) रंजीत त्रिपाठी ने कृषको को कृषि विभाग की विभिन्न योजना की जानकारी दी तथा डॉ संजय कुमार ने फल एवं सब्जी की खेती के बारे में जानकारी दी इस अवसर पर प्रा.सहा.सत्येंद्र कुमार, बी.टी.एम दीपक कुमार तथा ए.टी.एम शिवकुमार गुप्ता सहित सैकड़ो कृषक उपस्थित रहेlपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के ...

अंबिका गुरनानी ने समाज का मान बढ़ाया - महंत गणेश राय दास

अयोध्या।अयोध्या धाम रामनगर सिंधी कॉलोनी स्थित ॐ शिवालय परिवार के महंत श्री गणेश राय दास जी ने सिंधी समाज के समाजसेवी व बिहार विधान सभा के एकमात्र सिंधी राजनीतिज्ञ राजेश गुरुनानी जी की पुत्री कुमारी अंबिका गुरनानी की रामनामी दुपट्टा देकर आशीर्वाद दिया पूज्य महंत जी ने कहा उत्तर प्रदेश के प्रख्यात विश्वविद्यालय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी द्वारा आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में अंबिका गुरनानी ने जिस प्रकार सफल सटीक और सारगर्भित व्याख्यान दिया इससे समस्त समाज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए और मैं गर्व के साथ उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देता हूं इस मौके पर शिवालय परिवार की माता श्री आशा राय जी ने उन्हें निरंतर अनेकों सफलताएं प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर युवा समाजसेवी विक्रम आहूजा, रीमा आहूजा, आशा सहता ,दृष्टि राय सहित अनेकों समाजसेवी उपस्थित रहे

बाबा मिष्ठान भंडार की नई दुकान की हुई ओपनिंग

रविन्द्र पांडेय/पूराबाजार-अयोध्याा। बिल्हरघाट के प्रमुख मिष्ठान भंडार, "बाबा मिष्ठान भंडार" की नई दुकान पूरा बाजार क्षेत्र के ताहीरपुर में खुली। उद्घाटन महापौर गिरीशपत त्रिपाठी ने किया।महापौर गिरीशपत त्रिपाठी ने दुकान का फीता काटकर वा वृक्षारोपण कर शुभारंभ किया।समारोह में कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। जिनमें बिल्हारघाट हनुमानगढ़ी के महंत पंकज जी महाराज, रविंद्र पांडे, डॉक्टर तेज बहादुर सिंह, अशोक जी महाराज सहित अन्य समाजसेवी और व्यापारी गण शामिल थे। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने इस मौके पर बाबा मिष्ठान भंडार के विस्तार को ताहीरपुर बरौली के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम बताया और व्यवसायिक सफलता की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर बिल्हरघाट हनुमानगढ़ी के महंत पंकज जी महाराज ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की और व्यापारियों को समाज में अपनी भूमिका को और भी सशक्त बनाने की प्रेरणा दी। रविंद्र पांडे ने भी अयोध्या में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के प्रयासों की सराहना की। बाबा मिष्ठान भंडार की इस नई दुकान का उद्घाटन स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण अव...

कान्हा गौशाला बैसिंह में गोष्ठी व गोपूजा का आयोजन

रविन्द्र कुमार पांडेय/बैसिंह-अयोध्या। गोवर्धन पूजा दिवस पर कान्हा गौशाला बैसिंह में प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग के सौजन्य से अयोध्या नगर निगम द्वारा एक विशाल गोष्टी,गोपूजन व भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी व गोपूजा कार्यक्रम का संचालन युवा भाजपा नेता राघवेंद्र प्रताप तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों से गौशाला के निरंतर विकास की अपील की। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का आह्वान किया कि आप सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोबर संरक्षण की वैचारिक मनसा को आत्मसात करते हुए सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर पीएससी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख रणविजय सिंह, जगदंबा तिवारी, सुरेंद्र उपाध्याय, वरुण चौधरी,जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, आलोक सिंह, रोहित देवता पटेल, दिनेश मिश्रा, नगर निगम आयुक्त संतोष शर्मा, अपर आयुक्त बगीश शुक्ला,विनोद पाठक, श्रीनिवास शास्त्री, रोहित शर्मा, अशोक तिवारी, चाणक्य परिषद के संरक्षक कृपा निधान तिवारी आदि क्षेत्र के तमाम गणमान्य जन उपस्थित रहे।पूराबाजार अयोध्या। गोवर्धन पूजा दिवस...

हनुमतनगर रामलीला में सीतास्वयम्बर की रोचक प्रस्तुति

डॉ नरेंद्रप्रताप सिंह/अयोध्या।पूराकलंदर थाना क्षेत्र के इटौरा चौराहा (हनुमतनगर बाजार)में चल रहे 10 दिवसीय रामलीला के तीसरे दिन फुलवारी में राम सीता मिलन, माली संवाद व सीता स्वयंवर व परशुराम लक्ष्मण संवाद के दृश्य का मंचन किया गया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। यहां बाजार में चल रही रामलीला में सभी कलाकार बाजार के व्यापारी हैं जो कई दिनों से रिहर्सल कर रहे थे। यहां पर प्रतिवर्ष पितृ पक्ष में रामलीला व नवरात्र में दुर्गापूजा का आयोजन होता है। प्रथम दृश्य गुरु विश्वामित्र सहित राम और लक्ष्मण जनक पुर पहुंचते है जहां पर जनक द्वारा उनका भव्य स्वागत होता है। तत्पश्चात गुरु आज्ञा पर राम और लक्ष्मण संध्या पूजन के लिए पुष्प लाने पुष्प वाटिका जाते है जहां बागीचे में माली मालिन संवाद होता है तथा राम सीता मिलन होता है। माली मालिन संवाद को खूब सराहा गया। इसके अलावा सीता स्वयंवर में पहुंचे देश विदेश के राजा आकर्षण का केंद्र रहे वहीं परशुराम लक्ष्मण संवाद की गर्जना सुन दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।आज की रामलीला में राम की भूमिका राजेश सैनी, लक्ष्मण की भूमिका कृष्ण कुमार साहू,दशरथ मनीराम विश्वकर्मा,भरत ...

भजपा नेता रामचंद्र वर्मा ने किया रामलीला का उद्घाटन

डॉ नरेंद्रप्रताप सिंह/कृष्णकुमार साहू की रिपोर्ट हनुमतनगर-अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के हनुमत नगर बाजार में चल रहे 11 दिवसीय रामलीला मचन का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामचंद्र वर्मा ने किया। उन्होंने लोगो को राम के आदर्श पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम की मर्यादा अपनाकर बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। उद्घाटन के मौके पर रामलीला संस्थापक डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह,अध्यक्ष मंसाराम प्रजापति,उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष राम कैलाश पाल,महामंत्री राम प्रसाद वर्मा,संचालक राकेश वर्मा,संवादलेखक सूर्य प्रकाश साहू,मंत्री सुनील पांडेय कृष्ण कुमार साहू,संरक्षक दुर्गेंद्र प्रताप सिंह,महासचिव शशिलेंद्र प्रताप सिंह,सिंगारची संतराम,पुजारी राजेंद्र तिवारी,व्यवस्थापक लालमणि सैनी आदि मौजूद रहे। यहां बाजार के बीचोबीच चल रही 11 दिवसीय रामलीला मंचन के प्रथम दिन नारद मोह, विश्व मोहिनी, स्वयंवर,श्रवण कुमार व राम जन्म का मार्मिक मंचन हुआ। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के हनुमत नगर बाजार में आज रामलीला मच का उद्घाटन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष (भाजपा) श्री रामचंद्...