सवर्ण आयोग के गठन समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देगा अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद
अयोध्या। सवर्ण आयोग के गठन समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद कल 14 अगस्त को जिलाधिकारी अयोध्या के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपेगा।
यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के राकेश सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह की अगुआई में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के बैनर तले क्षत्रिय समाज के लोग रिकाबगंज शाने अवध होटल के पास इकट्ठा होंगे तथा कचहरी के लिए कूंच करेंगे तथा जिला अधिकारी को ज्ञापन देंगे
बताया गया कि राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को दिए जाने वाले ज्ञापन में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा सवर्ण आयोग का गठन करने, एससी एसटी एक्ट पूर्णतया समाप्त करने व प्रमोशन में आरक्षण समाप्त करते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण का लाभ सभी वर्गों व जातियों को दिए जाने की मांग रखी जायेगी।
अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि सभी जातियों के उत्थान के लिए जैसे अनुसूचित जाति जनजाति आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया है इसी प्रकार समानता एवंं न्याय हित को दृष्टि में रखते हुए एक सवर्ण आयोग के गठन की भी आवश्यकता है। इसके साथ-साथ उन्होंने एससी एसटी एक्ट पूर्णतया समाप्त करने व प्रमोशन में आरक्षण समाप्त करते हुए आर्थिक आधार पर सभी जातियों व वर्गों को लाभ दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें