संत रविदास जयंती पर भाजपा की भव्य कलश यात्रा, शुभारंभ अंकवारा से तथा समापन पूरा ब्लॉक पर
अयोध्या। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को विकासखंड पूरा के अंकवारा गांव से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा विकासखंड पूरा के विभिन्न गांव से होकर निकली और पूरा ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीण एवं श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा व माल्यार्पण और जय घोष के साथ कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। यात्रा के दौरान संत रविदास जी के समरसता समानता और सामाजिक दशा संभव के संदेश को जनजाति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं स्वागत की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अरविंद सिंह जिला उपाध्यक्ष, देवता पटेल जिला पंचायत सदस्य, डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह, वरुण चौधरी, प्रदीप सिंह, दिनेश मिश्रा, शैलेंद्र कोरी, वीरेंद्र वर्मा, अमन गुप्ता, पूर्व एडीएम इंद्रभूषण वर्मा, अनूप कुमार वर्मा ,अमरनाथ वर्मा, राधेश्याम वर्मा, राधेश्याम धुरिया, सीताराम दुबे, रामदेव प्रजापति तथा राम धीरज सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समरसता, सामान्य श्रम की गरिमा और मानवता का संदेश दिया। उनके बताएं आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी से संत रविदास जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कलश यात्रा के समापन पर उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट :शीतला प्रसाद पांडेय छाया :जितेंद्र वर्मा



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें