जिले के विद्यालयों में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

      
..............................................................................
                ADVERTISEMENT
...............................................................................
अयोध्या। जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालयों में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया
स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 8 बजे लगभग सभी विद्यालयों व सरकारी तथा गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर झंडा रोहण किया गया। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लग गई।
इसी क्रम में पूरा बाजार के अंकवारा स्थित मदरसा अहले सुन्नत चमने बगदाद में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। झंडा रोहण विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद यासीन ने किया। इसके बाद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम,कविता,नाटक,कव्वाली व नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा नात भी पढ़ी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद यासीन ने किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद यासीन, रियासत अली, हरिराम वर्मा, गोपीनाथ वर्मा,राम सवारे वर्मा, मौलाना मोहम्मद अशरफ व गांव के अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
इसी क्रम में अंकवारा पंचायत भवन पर भी झंडा रोहण किया गया। झंडारोहण ग्रामप्रधान राजेश कुमार मौर्य ने किया। इस मौके पर राधेश्याम धुरिया, अनिल मिस्त्री, अर्जुन विश्वकर्मा, फूलचंद मौर्य, अनिल सिंह व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट:शीतला प्रसाद पाण्डेय छाया:जितेंद्र वर्मा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत

ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर अयोध्या में रही भंडारों की धूम