श्री राम मंदिर की सातवें वर्षगांठ पर समाजसेवी ने बच्चों को बांटा पाठ्य सामग्री,खिले बच्चों के चेहरे

 

शीतला प्रसाद पांडेय

अयोध्या। श्री राम मंदिर भूमि पूजन के सातवें वर्षगांठ के अवसर पर समाजसेवी लक्ष्मी सिंह ने बुधवार को अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले हनुमानगढ़ में दर्शन पूजन किया इसके बाद उन्होंने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। दर्शन पूजन के उपरांत लक्ष्मी सिंह अपनी टीम के साथ अयोध्या के जयसिंहपुर मलिन बस्ती पहुंची जहां उन्होंने बच्चों को कॉपी, कलम, किताब,लड्डू, बिस्किट,खेल सामग्री, खिलौने तथा अन्य उपयोगी उपहार वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर उपहार पाकर खुशी साफ दिखाई दी।

इसके बाद टीम कंपोजिट विद्यालय अंकवारा पहुंची। यहां भी विद्यार्थियों को कापी, कलम, किताबें, खेल सामग्री, खिलौने, मिष्ठान और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। लक्ष्मी सिंह ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया और उनके साथ सेल्फी ली तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

 इस अवसर पर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि प्रेमा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट समय-समय पर प्रदेश भर में समाज सेवा के विभिन्न कार्य करता है। संस्था महिला जागरूकता शिक्षा के जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है इसलिए बच्चों को शिक्षण सामग्री और खेल सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना संस्था का उद्देश्य है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के सहयोग की सराहना करते हुए लक्ष्मी सिंह ने प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले वालों में प्रधानाध्यापक अनिल सिंह,सहायक अध्यापक रामगोपाल मौर्य, सरला वर्मा, नीतू वर्मा,कलावती, संजू पांडेय, कंचन लता वर्मा,प्रभा ज्योति पांडेय,गीता वर्मा  आदि अन्य शिक्षक, शिक्षा मित्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहे।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने की जबकि संचालन सहायक अध्यापक राम गोपाल मौर्य ने किया। इस अवसर पर लक्ष्मी सिंह के साथ नीलम चौरसिया,रवि मिश्रा, जगतपाल सिंह, हार्पिक पांडेय, लकी पांडेय, अंशु पांडेय, मानस अग्रवाल, देवेश मिश्रा व प्रेमा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

समाज सेवा और शिक्षा को समर्पित इस कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने  सराहना की। उपस्थिति लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम जरूरतमंद बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।पूरे कार्यक्रम के दौरान अंकवारा प्रधान प्रतिनिधि राजेश मौर्य मौजूद रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत

ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर अयोध्या में रही भंडारों की धूम