संदेश

चकजंगली संपर्क मार्ग को शीघ्र बनवाने की मांग

चित्र
अयोध्या।जिले के मसौधा स्थित पलिया रिसाली मजरे चकजंगली के ग्रामीणों ने दर्शन नगर भरतकंड मार्ग से चकजंगली संपर्क मार्ग को शीघ्र बनवाने की मांग की है। गौरतलब हो कि दर्शन नगर भरतकंड के किनारे स्थित पलिया रिसाली मजरे चकजंगली के ग्रामीणों द्वारा इस जर्जर मार्ग के निर्माण के लिए काफी दिनों से मांग की जाती रही है। इस मार्ग को फैजाबाद के निवर्तमान सांसद विनय कटियार ने सांसद निधि से डामर करवाया था उसके बाद सन 2009 में इस मार्ग को पीडब्ल्यूडी को हस्तगत कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग को 2009 में ही डामरीकरण कर आवागमन शरू कर दिया। गौरतलब हो कि सन 2009 के बाद इस मार्ग की मरम्मत नहीं की गई। कई बार पीडब्ल्यूडी का भी दरवाजा खटखटाया गया लेकिन 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी इसके मरम्मत की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। पलिया रिसाली मजरे चकजंगली गांव निवासी व हनुमत नगर बाजार संस्थापक डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह ने इस मार्ग के शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग की है।

जिले में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

चित्र
अयोध्या। जिले भर में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस मौके पर जगह जगह रंगारंग कार्यक्रम हुए। इसी क्रम में जिले के हनुमत नगर बाजार स्थित स्वर्गीय भानु प्रताप वर्मा स्मारक इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य निर्मल वर्मा ने बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत उमाशंकर दास तथा कार्यक्रम का संचालन अमरेंद्र कुमार ने किया इस मौके पर प्रमोद कुमार वर्मा अरविंद कुमार मनोज कुमार सहित तमाम अध्यापक अभिभावक वह बच्चे मौजूद रहे देखिए रंगारंग कार्यक्रम की कुछ झलकियां गणतंत्र दिवस पर्व पर ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर भी ध्वजारोहण किया गया। जगह-जगह देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित हुए, जिससे पूरा जिला राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इसी क्रम में अंकवारा पंचायत भवन पर झंडारोहण समाजसेवी जितेंद्र वर्मा ने किया।इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि...

जिला अस्पताल से बाइक चोरी

अयोध्या। जिला अस्पताल में इमरजेंसी के बाहर खड़ी बाइक चोर उठा ले गए। चोरी की सूचना भुक्तभोगी ने रिकाबगंज चौकी पुलिस को दे दी है। जानकारी के अनुसार एलआईसी कार्यकर्ता शिव शंकर श्रीवास्तव जिला अस्पताल में भर्ती अपने एक मित्र को देखने गए थे। उन्होंने इमरजेंसी के पास अपनी ब्लैक कलर की बाइक नंबर up42 ए वाई 4427 खड़ी की थी।मित्र को देखकर जैसे बाहर निकले बाइक गायब थी।फिलहाल रिकाबगंज पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ तहसील इकाई मिल्कीपुर का हुआ गठन

अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई की तहसील इकाई मिल्कीपुर का चुनाव सर्व सम्मत से जय मां महाकाली भाले सुल्तान इंटर कॉलेज अटेसर में जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा तथा पर्यवेक्षक जिला संगठन सचिव रामनाथ मिश्रा ,देव कुमार मिश्रा तथा जिला संयुक्त सचिव रमेश चंद्र पांडे की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।जिसमें तहसील अध्यक्ष देव कुमार पांडे तहसील सचिव रामू पांडे संयुक्त सचिव अमित कुमार मिश्रा को चुना गया। तहसील संरक्षक विजय कुमार मिश्रा, सूर्य बक्श सिंह तहसील उपाध्यक्ष रोहित सिंह तहसील मुख्य महासचिव कृष्ण कुमार सिंह तहसील कोषाध्यक्ष ध्रुव शुक्ल का सर्वसम्मत से चुने गए । जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा ने कहा कि किसी पत्रकार साथी पर यदि कोई समस्या आएगी तो महासंघ परिवार उसके लिए हमेशा खड़ा रहेगा उन्होंने पत्रकारों का आवाहन किया कि तथ्य परख खबरें ही प्रकाशित करें जिससे पत्रकारिता की गिरती साख को बचाया जा सके। तहसील अध्यक्ष मिल्कीपुर देव कुमार पांडे ने कहा कि सभी साथियों ने हमारे ऊपर जो विश्वास जताया है उसे पर खरा उतरने के लिए हम पूरा प्रयास करेंगे किसी के सम्मान में कोई भी कमी नही...

अनंतराम पांडेय बनाए गए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

अयोध्या भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी मैं अयोध्या जिले से अनंतराम पांडे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्रा राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया राष्ट्रीय प्रवक्ता पवनेश उपाध्याय के प्रति आभार प्रकट करता है। आभार प्रकट करने वालों में मंडल अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव मंडल मुख्य महासचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव सचिव राकेश मिश्रा जिला संरक्षक शिवकुमार मिश्र जिला संरक्षक पृथ्वीराज सिंह जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कल्प पांडे जिला सचिव धर्म प्रकाश पांडे जिला सचिव शीतला प्रसाद पांडे जिला संगठन सचिव संजीव सिंह देव कुमार मिश्रा रामनाथ मिश्रा संयुक्त सचिव रमेश चंद्र पांडे विनोद वर्मा कार्यालय सचिव जितेंद्र कुमार वर्मा तहसील संरक्षक सोहावल प्रदीप कुमार पांडे तहसील अध्यक्ष सोहावल देवी प्रसाद वर्मा तहसील उपाध्यक्ष राजकरण वर्मा विनोद दुबे कोषाध्यक्ष शशांक सिंह लीगल एडवाइजर सुधीर मिश्रा एडवोकेट तहसील सचिव अजय कुमार चौबे ...

पत्रकार महासंघ की सोहावल इकाई गठित देवी प्रसाद वर्मा बने अध्यक्ष

सोहावल अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई की तहसील इकाई सोहावल का चुनाव हनुमानगढ़ी सोहावल पर सर्वसम्मत से संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष सूर्य कुमार मिश्रा तथा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कल्प पांडेय जिला सचिव धर्म प्रकाश पांडेय की उपस्थिति में देवी प्रसाद वर्मा को तहसील अध्यक्ष,प्रदीप कुमार पांडेय संरक्षक राजकरण वर्मा उपाध्यक्ष ,विनोद कुमार दुबे उपाध्यक्ष, शशांक सिंह कोषाध्यक्ष ,अजय कुमार चौबे सचिव लीगल एडवाइजर सुधीर मिश्रा एडवोकेट,शिव शंकर वर्मा संगठन सचिव, संदीप मिश्रा संयुक्त ,सचिव हरिश्चंद्र मौर्य संयुक्त सचिव चुने गए। यह चुनाव जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कल्प पांडेय तथा धर्म प्रकाश पांडेय पर्यवेक्षक की देखरेख में संपन्न हुआ जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दिया ।तथा आशा किया कि आप सभी महासंघ परिवार को आगे ले जाने में अपना संपूर्ण योगदान देंगे ।

धूमधाम से मनी लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती

चित्र
जितेंद्र वर्मा/ पुरखेपुर अयोध्या।पूराकलंदर के पुरखेपुर गांव में लोहपुरुष, भारतरत्न व भारत के शिल्पी सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोखूलाल ज्ञानी व संचालन प्रधानसंघ जिला सचिव व मोहत्सिमपुर ग्रामप्रधान अनूप वर्मा वर्मा ने किया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए राम नेवल पटेल, बृजनाथ पटेल मुखिया दादा, केशवराम वर्मा एडवोकेट, धर्मराज पटेल, मायाराम वर्मा, अयोध्या प्रसाद वर्मा, पूर्व प्रधान योगेन्द्र वर्मा, प्रेम वर्मा, राम शिला पटेल, सुशील वर्मा, घनश्याम पटेल, जयकरण वर्मा, दिग्विजय पटेल, राम सागर वर्मा, दिनेश पटेल आदि लोगो ने सरदार बल्लभ भाई के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ नेता नेतराम वर्मा ने अपने गीत के माध्यम से सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद किया।इस मौके पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।पुरखेपुर अयोध्या।पूराकलंदर के पुरखेपुर गांव में लोहपुरुष, भारतरत्न व भारत के शिल्पी सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोखूलाल ज्ञानी व संचालन प्रधानसंघ जिला स...