जिले में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस
अयोध्या। जिले भर में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस मौके पर जगह जगह रंगारंग कार्यक्रम हुए।
इसी क्रम में जिले के हनुमत नगर बाजार स्थित स्वर्गीय भानु प्रताप वर्मा स्मारक इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य निर्मल वर्मा ने बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत उमाशंकर दास तथा कार्यक्रम का संचालन अमरेंद्र कुमार ने किया इस मौके पर प्रमोद कुमार वर्मा अरविंद कुमार मनोज कुमार सहित तमाम अध्यापक अभिभावक वह बच्चे मौजूद रहे देखिए रंगारंग कार्यक्रम की कुछ झलकियां
गणतंत्र दिवस पर्व पर ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर भी ध्वजारोहण किया गया। जगह-जगह देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित हुए, जिससे पूरा जिला राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इसी क्रम में अंकवारा पंचायत भवन पर झंडारोहण समाजसेवी जितेंद्र वर्मा ने किया।इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राजेश मौर्य प्राथमिक विद्यालय अंकवारा के प्रधानाध्यापक अनिल सिंह, पंचायत सचिव कोमल मिश्रा, रजनीश वर्मा, राधेश्याम धूरिया, अशोक गुप्ता, पंचायत मित्र अवध कुमार, सफाई कर्मी व ग्राम पंचायत के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें