भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ तहसील इकाई मिल्कीपुर का हुआ गठन

अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई की तहसील इकाई मिल्कीपुर का चुनाव सर्व सम्मत से जय मां महाकाली भाले सुल्तान इंटर कॉलेज अटेसर में जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा तथा पर्यवेक्षक जिला संगठन सचिव रामनाथ मिश्रा ,देव कुमार मिश्रा तथा जिला संयुक्त सचिव रमेश चंद्र पांडे की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।जिसमें तहसील अध्यक्ष देव कुमार पांडे तहसील सचिव रामू पांडे संयुक्त सचिव अमित कुमार मिश्रा को चुना गया। तहसील संरक्षक विजय कुमार मिश्रा, सूर्य बक्श सिंह तहसील उपाध्यक्ष रोहित सिंह तहसील मुख्य महासचिव कृष्ण कुमार सिंह तहसील कोषाध्यक्ष ध्रुव शुक्ल का सर्वसम्मत से चुने गए । जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा ने कहा कि किसी पत्रकार साथी पर यदि कोई समस्या आएगी तो महासंघ परिवार उसके लिए हमेशा खड़ा रहेगा उन्होंने पत्रकारों का आवाहन किया कि तथ्य परख खबरें ही प्रकाशित करें जिससे पत्रकारिता की गिरती साख को बचाया जा सके। तहसील अध्यक्ष मिल्कीपुर देव कुमार पांडे ने कहा कि सभी साथियों ने हमारे ऊपर जो विश्वास जताया है उसे पर खरा उतरने के लिए हम पूरा प्रयास करेंगे किसी के सम्मान में कोई भी कमी नहीं आने पाएगी। उपस्थित सदस्यों ने कर्तव्य से करताल ध्वनि से अपनी सहमत जताई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत