चकजंगली संपर्क मार्ग को शीघ्र बनवाने की मांग
अयोध्या।जिले के मसौधा स्थित पलिया रिसाली मजरे चकजंगली के ग्रामीणों ने दर्शन नगर भरतकंड मार्ग से चकजंगली संपर्क मार्ग को शीघ्र बनवाने की मांग की है।
गौरतलब हो कि दर्शन नगर भरतकंड के किनारे स्थित पलिया रिसाली मजरे चकजंगली के ग्रामीणों द्वारा इस जर्जर मार्ग के निर्माण के लिए काफी दिनों से मांग की जाती रही है। इस मार्ग को फैजाबाद के निवर्तमान सांसद विनय कटियार ने सांसद निधि से डामर करवाया था उसके बाद सन 2009 में इस मार्ग को पीडब्ल्यूडी को हस्तगत कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग को 2009 में ही डामरीकरण कर आवागमन शरू कर दिया। गौरतलब हो कि सन 2009 के बाद इस मार्ग की मरम्मत नहीं की गई। कई बार पीडब्ल्यूडी का भी दरवाजा खटखटाया गया लेकिन 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी इसके मरम्मत की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। पलिया रिसाली मजरे चकजंगली गांव निवासी व हनुमत नगर बाजार संस्थापक डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह ने इस मार्ग के शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें