अब 30 नवम्बर से बिना सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई
अयोध्या। अब बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के वाहन नहीं चल सकेंगे। इनपर 30 नवम्बर के बाद कार्रवाई शुरू होगी।
पता चला है कि 30 नवंबर के बाद आरटीओ दल अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करेगा। एआरटीओ ने ऐसे वाहन स्वामियों से अपील कि है कि जिनके वाहन में पंजीयन के अनुसार समयावधि समाप्त हो चुकी है अथवा समाप्त होने वाली है अपने वाहनों में हाई सिक्योरिटी प्लेट तत्काल लगवा लें जिससे वे इस संबंध में होने वाली कठिनाई तथा प्रवर्तन कार्रवाई से बच सकें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें