केएम सुगर मिल के पेराई सत्र का डीएम व एसएसपी ने किया शुभारंभ
अयोध्या। जिले के मसौधा स्थित केएम शुगर मिल के वर्तमान गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ बुधवार को जिलाधिका व कप्तान ने फीता काटकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। के. एम. शुगर मिल मसौधा गन्ने की पेराई सत्र का शुभारंभ धार्मिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करने पहुंचे जनपद अयोध्या के जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि किसान भाई आज से अपना गन्ना केएम शुगर मिल ला सकते हैं। उनके भुगतान को लेकर किसी प्रकार की हीला हवाली नहीं की जाएगी। समय रहते मापदंडों के आधार पर उनका भुगतान किया जाएगा।
इस मौके पर केएम शुगर मिल के जीएम विवेकानन्द शुक्ला ने किसान भाइयों से आग्रह किया है कि यहां गन्ने की अच्छी प्रजाति लाने वाले किसानों को वरीयता और प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया गन्ने की पेराई सत्र का सीजन मार्च व अप्रैल के लास्ट सीजन तक चलेगी। उन्होंने अनुरोध किया कि किसान भाई बिना पर्ची लिये गन्ना न काटे। कहा कि शीतकालीन मौसम को देखते हुए किसान भाइयों के ट्राली में अच्छी क्वालिटी के रिफ्लेक्टर व फॉगरलाइट लगाए जाएंगे जिससे कोई दुर्घटना न हो। पेराई सत्र शुभारंभ के अवसर पर भारी संख्या में नेता,किसान व अधिकारी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें