राम की पैड़ी पर 27 को होगा काव्य संध्या का आयोजन

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में सरयू तीरे 27 नवंबर की शाम को देश के नामी-गामी कवियों का जमावड़ा होगा। शाम 4 से रात 10 बजे तक कवि मां सरयू के तट पर अपने काव्य पाठ से मंत्रमुग्ध करेंगे। सिद्ध वशिष्ठ पीठ तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या में 27 नवंबर को मां सरयू के पावन तट स्थित राम की पैड़ी पर सुवास अखिल भारतीय काव्य संध्या का आयोजन किया गया है।27 को राम की पैड़ी पर काव्य संध्या का आयोजन होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत