भगवान कृष्ण की लीलाएं जीवन के लिए प्रेरणादायक:पं मनीष पाराशर

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या।पूराबाजार के मोहतसिमपुर मजरे साधो पांडेय का पुरवा में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की पांचवें दिन कथा व्यास कथा व्यास पं मनीष पाराशर जी महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण की लीलाएं जीवन के लिए प्रेरणादायक है। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओ का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं जीवन के लिए प्रेरणादायक है। कहा कि भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की भगवान कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते मां यशोदा के पास में उनकी रोज शिकायत आती थी। मां यशोदा कहती थी कि तुम रोज माखन चुरा कर खाया करते हो, तो भगवान मुख खोलकर माता को दिखा देते थे मैया मैंने माखन नहीं खाया। पाराशर जी ने गिरिराज भगवान का वर्णन किया। भगवान कृष्ण अपने गोप ग्वालो के संग गोवर्धन महाराज के पास गए और 56 प्रकार का भोग महाराज गोवर्धन को लगाया। ऐसे ऐसे दिव्य लीलाओं का वर्णन गोविंद अपने सखाओ के संग में नाच गा के धूमधाम से मनाया करते थे। इससे पहले पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडेय, ग्रामोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रामपुर सरधा के चेयरमैन डॉक्टर संदीप सिंह व खजुरहट स्टेट कुंवर अभ्युदय प्रताप सिंह ने कथा का शुभारंभ कराया। कथा में मुख्य यजमान गोरखनाथ पांडे, राजेंद्र पांडे, रवि शंकर मिश्रा पूर्व ब्लाक प्रमुख मसौधा, नित्यानंद मिश्रा स्वामी जी उपसभापति बिरौली सहकारी साधन समिति, शिवकुमार सिंह, अमित सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, शुभम गुप्ता, आशुतोष पांडे, संतोष पांडे, नीरज तिवारी बीडीसी, सूबेदार पांडे, धुब कान्त पांडे, कमलेश मिश्रा, जितेंद्र नाथ पांडे पम्मी, महेंद्र पांडे, सभाजीत निषाद, विनीत पांडे, मंसाराम निषाद, डॉक्टर त्रिभुवन वर्मा, अनूप वर्मा प्रधान, डॉक्टर लल्लन वर्मा, धनराज पासवान ,खुशीराम वर्मा, लल्लू राम पासवान, डॉक्टर रमेश वर्मा, आनंद मिश्रा चिंटू तिवारी, गुड्डू पांडे, घनश्याम, अनिल विश्वकर्मा प्रधान, बलराम दुबे प्रधान रसूलाबाद, गिरवर दास अलावलपुर, पहलाद पांडे, हर्षित पांडे, गौरव पांडे, शीला सिंह सहित ग्रामीणों ने कथा का रसपान किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत