संदेश

बैंक कर्मियों की एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल

अयोध्या। ग्रामीण बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। ग्रामीण बैंको के सबसे बड़े संगठन आल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर की गई आहूत। हड़ताल में संगठन के ऑफिसर्स/ एम्प्लॉई/ सेवा निव्रित कर्मी रहे शामिल।जिसमें क्षेत्रीय कार्यालय फैज़ाबाद व अम्बेडकर नगर सहित 92 शाखाएँ पूर्णतः बंद रही।जनपद में एक दिवसीय हड़ताल के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय एक गेट मीटिंग की गई। सभा के द्वारा वक्ताओं ने सरकार की निजीकरण से संबंधित नीति का पूर्ण विरोध किया। ग्रामीण बैंको के साथ सौतेला व्यवहार, वेतन व अन्य भत्तों में समानता करने, नई भर्ती को शुरू करने, सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई तिथि तक सभी को पेंशन, सालों से काम कर रहे दैनिक वेतन भोगी का नियमतिकरण करना, न्यूनतम मजदूरी का भुगतान, अनुकम्पा भर्ती, ग्रेच्युटी कम्प्यूटर सहित लंबित मामलों का समाधान एवं कोविड19 के शिकार स्टाफ की प्रतिपूर्ति की जाए।

किसान भाई समय से करें सरसो की बुवाई

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व एवं दिशा निर्देश के क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किसानों के लिए सरसों की खेती मुनाफे का सौदा है। इस बार सरसों की जबरदस्त कीमत मिली है और पूरे साल भाव उच्चतर स्तर पर बने रहे। इस बार मिली अच्छी कीमत को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आगामी सीजन में सरसों की पैदावार में भारी बढ़ोतरी होगी। कुछ किसान अगेती सरसों की खेती की तैयारी शुरू कर चुके हैं। सस्य वैज्ञानिक डाँ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिन्हें फरवरी माह में गन्ना, अगेती सब्जियां और जनवरी में प्याज व लहसून की खेती करना चाहते हैं, ऐसे किसान अपनी खेतों को खाली रखते हैं। उनके लिए सरसों की अगेती खेती काफी लाभदायक हो सकती है, और वे अतिरिक्त मुनाफा हासिल कर सकते है। डॉ सिंह के मुताबिक, इस तरह के खेत सितंबर से लेकर जनवरी तक खाली रहते हैं। ऐसे में किसान भाई कम समय में पककर तैयार हो जानी वाली भारतीय सरसों की अच्छी प्रजाति लगाकर मुनाफा कमा सकते हैं। डॉ सिंह बताते हैं कि पूसा ने कुछ किस्मों को वि...

मैजिक की ठोकर से सहायक अध्यापिका घायल

अयोध्या। नगर कोतवाली के नवीन मंडी चौकी अंतर्गत जगदीश पुरम कॉलोनी के रहने वाले विजय शंकर की 32 वर्षीय पत्नी पंकज पांडे जो थाना कैंट के अंतर्गत विकासखंड मसौधा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिछिया मैं सहायक अध्यापक के पद तैनात हैं आज सवेरे स्कूटी से विद्यालय जा रही थी कि उनकी स्कूटी में बाला सराय भट्ठा के मैजिक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बिछिया रेशम सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायल सहायक अध्यापिका को प्राइवेट वाहन के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घायल महिला को सर में चोट ज्यादा है। ट्रीटमेंट किया जा रहा है। भर्ती करने की सलाह दी गई है वही पूर्व जिला स्काउट अध्यापक शिव करण सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर इसकी सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दे दी है।

नोडल अधिकारी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

अयोध्या। प्रदेश में डेंगू व वायरल बुखार के प्रकोप को लेकर जनपद के नोडल अधिकारी टी वेंकटेश ने जिला अस्प्ताल का किया निरीक्षण। बाल रोग वार्ड व डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण। डाक्टरों से ली जानकारी। टी वेंकटेश का बयान। अयोध्या में अभी डेंगू नियंत्रण में। केवल चार पांच ही मरीज है भर्ती। मरीजों की भर्ती व जांच को लेकर दिए गए निर्देश।

जिले में डेंगू व बुखार को लेकर रेड अलर्ट,पीएचसी व सीएचसी पर पांच पांच बेड आरक्षित

अयोध्या। कोरोना संक्रमण के बाद अब कई जिलों में डेंगू व वायरल बुखार का कहर बढ़ने पर जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है।इसके लिए ग्रामीणांचल में प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। जिला अस्पताल में बने 10 बेड के रिजर्व वार्ड में मरीजों का इलाज चल रहा है।हालांकि अभी तक जिले में सिर्फ छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।सभी की हालत सामान्य बताई गई है। जिले में लगातार हो रही बारिश से शहर से लेकर देहात तक विभिन्न इलाकों में बरसात का पानी जमा हुआ है।जिसमें महीनों से पनपे डेंगू के मच्छर अब डंग मारने लगे हैं। इसका असर है कि मलेरिया,डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप अब जिले में भी बढ़ने लगा है।शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार कोरोना की तर्ज पर ही डेंगू से निपटने की रणनीति भी बनाई गई है। इसके लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू मरीजों के लिए पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं।साथ ही प्रचुर मात्रा में दवाओं की उपलब्धता का दावा किया जा रहा है। हालांकि,डेंगू की जांच के लिए सिर्फ जिला अस्पताल स्थित क्षेत्रीय निदान केंद्र में ही व्यवस्था है।कार्ड...

तदर्थ शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम से मिला चाणक्य परिषद प्रतिनिधिमंडल

अयोध्या। भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी जी के नेतृत्व में विश्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंडित राम कुमार शुक्ला के साथ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया। जिस पर माननीय उप मुख्यमंत्री ने तदर्थ शिक्षकों की सेवा का सुरक्षित करने का पूर्ण आश्वासन दिया।वार्ता अत्यंत आशा जनक थी , तथा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सेवा सुरक्षित करने का वादा किया।अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं विश्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम कुमार शुक्ला पूर्व विधायक लखनऊ ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं यशस्वी उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया प्रतिनिधिमंडल में तदर्थ शिक्षकों की तरफ से संघर्षशील साथी डॉक्टर राम कुमार शुक्ला सुशील शुक्ला राकेश पांडे डा, विनय शंकर तिवारी सुनील सिंह विक्रांत सिंह एवं सुल्तानपुर की तरफ से राहुल प्रताप सिंह वार्ता के दौरान मौजूद रहे। संपूर्ण तदर्थ शिक्षक समाज पं कृपा निधान तिवा...

सरयू नदी 46 सेमी खतरे के निशान से ऊपर

अयोध्या सरयू नदी खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर ऊपर , नदी के किनारे बसे 1 दर्जन गाँव मे नदी के पानी से धान व गन्ने की फसलें हुई प्रभावित , जिले की 3 तहसील अयोध्या सदर , रुदौली व बिकापुर में बाढ़ का खतरा , राहत की बात पिछले 10 घंटे से नदी का जलस्तर के वृद्धि में रोक , बरसात रुकी रही तो नदी के जल स्तर में आएगी गिरावट , नेपाल के पानी छोड़े जाने का खतरा बरकरार ।