संदेश

अयोध्या की रामलीला का तीसरा संस्करण 25 सितम्बर 2022 से 5 अक्टूबर 2022 तक। 2 ​

अयोध्या की रामलीला का तीसरा संस्करण 25 सितम्बर 2022 से 5 अक्टूबर 2022 तक। अयोध्या। अयोध्या की रामलीला का तीसरा संस्करण 25 सितम्बर से 5 अक्टूबर को अयोध्या में होने जा रहा हैं। एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अयोध्या की रामलीला के कमिटी अध्यक्ष सुभाष मलिक ( बॉबी ) अयोध्या की रामलीला 2022 में 25 सितम्बर से 5 अक्टूबर को होने जा रही हैं , अयोध्या की रामलीला में 2020 में भगवान श्री राम के भक्तो ने 16 करोड़ से ज्यादा रामलीला देखा था , और 2021 में 20 करोड़ से ज्यादा भगवान श्री राम के भक्तों ने देखा था। अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला भगवान श्री राम के भक्तों ने बनाया। 2021 और 2022 माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तरप्रदेश सरकार और सस्कृंत मंत्रालय के सहयोग से अयोध्या की रामलीला का आयोजन किया जाता हैं। इस बार भगवान श्री राम के भक्तों को अयोध्या की रामलीला देखने का शोभाग्य प्राप्त होगा। भगवान श्री राम के हज़ारो भक्त ग्राउंड में बैठकर देख पाएँगे। और इस बार सूंदर झूले , खाने पीने के पकवान की दुकान और सूंदर मेले का आयोजन किया जायेगा। अयोध्या की रामलीला के कमिटी अध्यक्ष स...

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या ने बलिया में हुए पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर सौंपा ज्ञापन* 2 ​

*भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या ने बलिया में हुए पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर सौंपा ज्ञापन* भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ पत्रकारों पर हो रहे निरंतर उत्पीड़न की घोर निंदा करता है और इस प्रकरण को लेकर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एकजुट होकर के जिला इकाई ने जिले के अधिकारी "अपर जिला अधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल" को अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में मांग की गई है कि बलिया में परीक्षा प्रश्न पत्र सार्वजनिक प्रकरण में गिरफ्तार किए गए पत्रकारो को तत्काल रिहा किया जाए। ज्ञापन में प्रदेश में पत्रकार उत्पीड़न की बढ़ रही घटनाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने व उत्तर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने, विभिन्न समाचार पत्रों / चैनलों / मीडिया संस्थानों में कार्यरत पत्रकारों को शासन स्तर से सूचीबद्ध किए जाने, उत्तर प्रदेश की प्रेस मान्यता नियमावली में संशोधन करके उसमें पत्रकारों की सुरक्षा के लिए उपबंध शामिल किए जाने, उत्तर प्रदेश में पत्रकार आयोग गठित करके उसमें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ को प्रतिनिधित्व दिया जाने एवं उत्तर प्रदेश...

डिवाइडर से भिड़ी तेज रफ्तार बस,तीन यात्रियों की मौत दो दर्जन घायल

डिवाइडर से भिड़ी तेज रफ्तार बस,तीन यात्रियों की मौत दो दर्जन घायल घायल यात्रियों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज कई यात्रियों की हालत गंभीर,ट्रामा सेंटर लख़नऊ रेफर अयोध्या। लखनऊ गोरखपुर हाईवे पर तेज रफ्तार जा रही प्राइवेट बस डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस पलट जाने से बस में सवार तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई तथा दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर जिले के एसएसपी व डीएम ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार यह बस यात्रियों को दिल्ली से सिद्धार्थनगर व बस्ती लेकर जा रही थी। हाईवे पर थाना कैंट अयोध्या के मुमताज नगर पहुंचते ही तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकरा गई जिससे बस पलट गई तथा इसमें सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई।जिसमें से 2 यात्रियों की पहचान नहीं हो सकी है तथा एक यात्री की पहचान गांव हरैया थाना जोगिया जिला बस्ती निवासी रमेश ( 36)पुत्र पुष्कर के रूप में हुई। घायलों मे पंचराम पुत्र धनराज निवासी गांव पिपरप...

न लाव लश्कर न काफिला,बदला प्रचार का तरीका

न लाव लश्कर न काफिला,एक व दो की संख्या में गांव पहुंच कर रहे प्रचार अयोध्या में विधानसभा चुनाव का नजारा अयोध्या। न बहुत बड़ी लाव लश्कर न बड़ा काफिला।कोविद गाइड लाइन का पालन करते हुए दो चार की संख्या में गांव गांव व घर घर दस्तक दे रहे प्रत्यासी इस समय ग्रामीणों के लिए मिशाल बने हुए है। ग्रामीण कहते हैं कि इस बार की तरह हर बार प्रत्याशियों को इसी तरह बिना शोर शराबा य भीड़ भाड़ के प्रचार करना चाहिए। इसके पूर्व के चुनावों में प्रत्यासी व उनके समर्थक भारी संख्या में लक्जरी गाड़ियों में गांव गांव व घर घर पहुंच चुनाव प्रचार करते थे जिससे गांवों में कुछ देर के लिए असहज स्थिति पैदा हो जाती थी। लेकिन इस बार काफी कुछ बदला बदला नजर आ रहा है। कोरोना प्रोटोकाल व चुनाव आचार संहिता के चलते प्रत्यासी फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं। इस बार प्रत्यासी व उनके समर्थक मास्क लगाकर एक या दो की संख्या में गांव पहुच रहे हैं जिससे ग्रामीण अपने को बहुत सुकून में महसूस कर रहे हैं। ग्रामीण कहते है कि चुनाव आयोग को हर चुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान भीड़ पर रोक लगा देना चाहिए। न लाव लश्कर न काफिला,एक व दो की संख्या...

राममंदिर निर्माण में होगा तांबे का भी प्रयोग,लगेगी 70 हज़ार तांबे की पट्टी

अयोध्या। रामजन्मभूमि में राममंदिर निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है। नींव के तीसरे चरण के तहत 20 फीट ऊंची प्लिंथ निर्माण का काम गतिमान है। मंदिर निर्माण में तांबे का भी प्रयोग किया जाएगा। पत्थरों को जोड़ने के लिए तांबे की 70 हजार पट्टियां लगेंगी। तांबे की आपूर्ति के लिए ट्रस्ट ने प्रयास शुरू कर दिया है। मंदिर के पत्थरों को जोड़ने के लिए जो तांबा लगेगा वह 99.9 प्रतिशत शुद्ध होगा। तांबे के रूप में दो पत्थरों को जोड़ने में यू आकार में इसका इस्तेमाल होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह तांबा स्वदेशी होगा। मंदिर निर्माण में लगने वाले तांबे में करीब ढाई करोड़ का अनुमानित खर्च आएगा। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की इकाई इंडियन कॉपर काम्प्लेक्स (आइसीसी) कंपनी में निर्मित तांबा का उपयोग होगा। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड में स्थित मऊभंडार आइसीसी के तांबा की चमक राम मंदिर निर्माण में दिखेगी। मंदिर निर्माण के कार्य में 70 हजार तांबे की पट्टियां लगेंगी। तांबे के पीस की लंबाई 256 एमएम, चौड़ाई 32 एमएम व थिकनेस 5-6 सेंटीमीट...

सूर्यकुमार मिश्र बने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या जिलाध्यक्ष

अयोध्या। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संघ इकाई अयोध्या की सम्पन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से सूर्यकुमार मिश्र को जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया । इसके पहले वे जिला मुख्य महासचिव थे। नये कोषाध्यक्ष के रूप में सोहावल तहसील के मो0 फहीम को नया दायित्व इस आशय के साथ दिया गया है कि वेसंगठन को आगे ले जाने का काम करेंगे। सआदतगंज स्थित एक होटल के सभागार में मंडल अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई संगठन की इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम पाण्डेय जिला संयोजक अरुण पाण्डेय पृथ्वीराज सिंह सहित तहसील अध्यक्षो के साथ बड़ी संख्या में मौजूद सदस्यों के आये तमाम प्रस्ताव और बर्तमान जिला अध्यक्ष की समय की ब्यस्तता सहित संगठन को लेकर आ रही कठिनाइयों पर गहन मंथन हुआ और अगले माह तक सभी तहसीलों का कोष खुलवाने के साथ पत्रकार कल्याण कोष स्थापित करने पर निर्णय लिया गया। संगठन की बैठकें हर तीसरे माह होना तय किया गया है। बैठक में मौजूद लोगों में राकेश मिश्रा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, कपिलदेव वर्मा, राम सुरेश सिंह बाबा, राम कल्प पाण्डेय, सुधीर कुमार मिश्ए,डॉ डीपी सिंह, बका...

24 घंटे में सरकारी भवनों से प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश

अयोध्या। जिला निर्वाचन अधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि आचार संहिता के अनुपालन में प्रचार-प्रसार की सामग्री को हटवाया जा रहा है। 24 घंटे में सरकारी भवनों से, 48 घंटे में सार्वजनिक स्थानों से व 72 घंटे में निजी भवनों से प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश। जनपद अयोध्या में पाँचवे चरण में चुनाव। सभी पांचों विधानसभा में चुनाव की प्रक्रिया कराई जा रही है सुनिश्चित। चुनाव में कोविड प्रोटोकाल का पूरा ध्यान।बूथों पर रखे जाएंगे मास्क हैंड ग्लव्स व सेनेटाइजर।सभी लोगों को वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय डोज जल्द से जल्द देने का प्रयास। महिला सशक्तिकरण के तहत कुछ बूथों पर महिलाओं द्वारा शत-प्रतिशत किया जाएगा संचालन। कुछ बूथों पर दिव्यांग भी करेंगे संचालन।उनको प्रोत्साहित करके लाया जाएगा बूथों पर।15 जनवरी तक रैली व रोड शो पर प्रतिबंध।15 जनवरी के बाद चुनाव आयोग के निर्देश का किया जाएगा पालन। नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ केवल रहेंगे दो व्यक्ति। एसएसपी शैलेश पांडे का बयान। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध। अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस कर रही कार्रवाई।107/16 की कार्रवाई।अपराधियों क...