धूमधाम से मना भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 26 वा स्थापना दिवस
(सच 24 इंडिया टीम अयोध्या) अयोध्या। जिले के मिल्कीपुर स्थित आरकेआर पब्लिक स्कूल ढोली असकरण में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 26 वा स्थापना दिवस,गोष्टी व वृक्षारोपण के साथ संपन्न हो गया। कर्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम पांडेय ने महासंघ की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आपका यह संगठन 14 प्रदेशों में फैलकर वट वृक्ष बन चुका है।उन्होंने आह्वान किया कि लेखनी चलाते समय पत्रकार की भूमिका अदा करें न कि पक्षकार क़ी। इसके बाद भी यदि कोई पत्रकार उत्पीड़न की कोशिश करता है तो महासंघ कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा तथा पत्रकार हित में आर पार की लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्र ने पत्रकारों से कहा कि खोजी पत्रकारिता करना हमारा परम् कार्यव्य है। लेखनी चलाते समय तथ्यपरक व निष्पक्ष ख़बरें लिखे। बावजूद इसके यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी उत्पीड़न करता है तो संगठन बर्दाश्त नही करेगा। संगठं में पत्रकार हित सर्वोपरि है।...