संदेश

देवा इंटर कॉलेज का शत प्रतिशत रहा परिणाम

 अयोध्या। देवा इंटर कॉलेज में विगत वर्षों की भारत इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा का प्रणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10 की पल्लवी शुक्ला सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए 93.3% अंकों के साथ अव्वल रही। इसी प्रकार कक्षा 12 में शिवांगी ने 86.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में अव्वल स्थान प्राप्त किया।

महापौर ने किया अंबेडकर नगर वार्ड का औचक निरीक्षण

 अयोध्या। नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने आज अपनी टीम के साथ रेतिया पहुंच अंबेडकर नगर वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अंबेडकर नगर वार्ड में नाली खड़ंजा स्ट्रीट लाइट व साफ सफाई व्यवस्था का भी  जायजा लिया।             निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मी कर्मी को मौजूद न पाकर उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।ऋषिकेश उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि सफाई को लेकर इस समय पखवारा चल रहा है जो भी वार्ड की समस्याएं हैं उनके त्वरित निस्तारण के लिए कमेटी बनाई गई है। पूरी नगर निगम की टीम के साथ सुबह से ही वार्डों का भ्रमण किया जा रहा है। 1 महीने के अंदर जितने भी वार्डों की समस्या होगी उसे दूर किया जाएगा। कहा कि नगर निगम सफाई में किसी भी कमी को बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर कोई कर्मचारी साफ सफाई में लापरवाही बरतता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि रेतिया व अम्बेडकर नगर वार्ड में घर-घर जाकर सबसे फीडबैक लिया गया। 4 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जो परमानेंट कर्मचारी थे उनका 1 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया...

बाढ़ से उत्तर प्रदेश पूरी तरह सुरक्षित:डॉ महेंद्र

 अयोध्या। अयोध्या के सोहावल पहुंचे प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 3 सालों में भारत के कई राज्यों में बाढ़ से  तबाही हुई है लेकिन उत्तर प्रदेश इस मामले में पूरी तरह से सुरक्षित है।             आज वे पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की पांचवी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ से किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई। जो जमीनों क प्रभावित होने वाला क्षेत्रफल था वह 2015 और 2016 में 15 लाख हेक्टेयर  प्रभावित हुआ था जो कि पिछले साल घटकर 6 हजार हेक्टेयर हो गया। इससे पहले 12 हजार हेक्टेयर था। दिन प्रतिदिन प्रदेश सरकार के किए गए कार्यों से बाढ़ बचाव के कार्य से कोई नुकसान नहीं हो रहा है। कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बंधों की निगरानी करते रहे। बाढ़ से निपटने के लिए हर तरह की तैयारी करते रहे। दावा किया कि  सीएम ने अंतर विभागीय बैठक कर सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि  जिसका परिणाम यह है कि प्रदेश में जगह जगह बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं तथा ननाव भी लगाई ग...

पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान को श्रद्धांजलि देने के लिए जुटेंगे प्रदेश के दिग्गज मंत्री

 अयोध्या। रालोद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सिंचाई मंत्री रहे मुन्ना सिंह चौहान की पांचवी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आज भाजपा नेता व प्रदेश के दिग्गज मंत्री उनके पैतृक गांव महोली में उनको श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।महोली गांव स्थित चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होने के लिए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह,प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह,भाजपा नेता सर्वेश सिंह चौहान समेत अनेक लोग आज महोली पहुंच पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस बाबत तैयारियां तेज हैं।

स्व पत्रकार के पुत्र को आज सरकार देगी आर्थिक मदद

 ,अयोध्या। प्रदेश में कोरोना से दिवंगत पत्रकारों के परिवारी जनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में 10लाख रुपये का चेक आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करेंगे।                       गौरतलब है कि प्रेस क्लब सिविल लाइन अयोध्या के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय केके सिन्हा संवाददाता लखनऊ  का कोरोना के दौरान निधन हो गया था।उनके परिवारीजनों को आज मुख्यमंत्री द्वारा चेक सौंपा जाएगा प्रेस क्लब के अध्यक्ष व सचिव ने कोविद के दौरान ही सभी प्रमाण पत्रों के साथ मुख्यमंत्री व मुख्य सूचना सचिव नवनीत सहगल तथा अयोध्या के जिला अधिकारी अनुज कुमार झा को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। जिस के क्रम में आज उनके पुत्र मोहित को लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा ₹10लाख की सहायता का चेक सौंपा जाएगा। प्रेस क्लब सिविल लाइन अयोध्या के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उनके अधिकारियों, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल,अयोध्या के  जिला अधिकारी अनुज कुमार झा को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

राम जन्मभूमि परिसर में लगेगी रामायण के पात्रों की मूर्तियां,

 अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर में रामायण के प्रसंगों को जीवंत रूप दिया जाएगा।यहां परिसर में रामायण कालीन मूर्तियां लगाई जाएंगी।इस बाबत रामकथा कुंज में मूर्तियों का निर्माण हो रहा है।सीता हरण प्रसंग तक की मूर्तियों का निर्माण हो चुका है।                     राम जन्मभूमि मंदिर परिसर को सजाने संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है ताकि यहयहां आने वाले पर्यटक व दर्शनार्थी राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला का दर्शन करने के साथ-साथ रामायण काल के पात्रों की जीवंत मूर्तियों का भी दर्शन कर सकेंगे। यहां पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित मूर्तियां पर्यटकों को लुभाने का काम करेंगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की देखरेख में इन मूर्तियों का निर्माण हो रहा है।असम प्रदेश के मूर्तिकार रंजीत मंडल व उनके पिता नारायण चंद्र मंडल व उनकी टीम मूर्तियों का निर्माण कर रही है।राम जन्मभूमि मंदिर में रामायण कालीन प्रसंगों पर मूर्तियों को स्थापित करने की इच्छा स्वर्गीय श्री अशोक सिंघल की थी ।उन्होंने ही मूर्तिकार रंजीत मंडल क...

बीकापुर बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदादिकारी हुए संम्मानित

 अयोध्या।कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में बीकापुर बार एसोसिएशन के नवनियुक्त कार्यकारिण अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।  आयोजित सम्मान समारोह में बीकापुर बार एसोसिएशन के नव युक्त कार्यकारिणी अध्यक्ष मैनुद्दीन,महामंत्री श्याम नारायण पांडे,मंत्री सुरेंद्र पांडे व सभी कार्यकारिणी सदस्यों  व पूर्व अध्यक्ष श्याम मनोहर पांडे को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आप सभी सम्मानित जनों को सम्मानित कर मैं अपने को मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जहां भी आप आवाज देंगे कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी होगी। इस मौके पर जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पीसीसी सदस्य अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बीकापुर राजकुमार सिंह, महिला जिला अध्यक्ष उमा सिंह,कोषाध्यक्ष अब्दुल हकीम, बलवीर सिंह कोरी,अमरजीत रावत,आशुतोष सिं, प्रदीप निषाद, मोहम्मद सलीम  व कांग्रेस के  अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।