बाढ़ से उत्तर प्रदेश पूरी तरह सुरक्षित:डॉ महेंद्र
अयोध्या। अयोध्या के सोहावल पहुंचे प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 3 सालों में भारत के कई राज्यों में बाढ़ से तबाही हुई है लेकिन उत्तर प्रदेश इस मामले में पूरी तरह से सुरक्षित है।
आज वे पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की पांचवी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ से किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई। जो जमीनों क प्रभावित होने वाला क्षेत्रफल था वह 2015 और 2016 में 15 लाख हेक्टेयर प्रभावित हुआ था जो कि पिछले साल घटकर 6 हजार हेक्टेयर हो गया। इससे पहले 12 हजार हेक्टेयर था। दिन प्रतिदिन प्रदेश सरकार के किए गए कार्यों से बाढ़ बचाव के कार्य से कोई नुकसान नहीं हो रहा है। कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बंधों की निगरानी करते रहे। बाढ़ से निपटने के लिए हर तरह की तैयारी करते रहे। दावा किया कि सीएम ने अंतर विभागीय बैठक कर सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिसका परिणाम यह है कि प्रदेश में जगह जगह बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं तथा ननाव भी लगाई गई है। महेंद्र सिंह ने आज सोहावल के महोली गांव पहुंचकर पूर्व सिंचाई मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलिअर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी शिरकत किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें