स्व पत्रकार के पुत्र को आज सरकार देगी आर्थिक मदद

 ,अयोध्या। प्रदेश में कोरोना से दिवंगत पत्रकारों के परिवारी जनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में 10लाख रुपये का चेक आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करेंगे।

                      गौरतलब है कि प्रेस क्लब सिविल लाइन अयोध्या के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय केके सिन्हा संवाददाता लखनऊ  का कोरोना के दौरान निधन हो गया था।उनके परिवारीजनों को आज मुख्यमंत्री द्वारा चेक सौंपा जाएगा प्रेस क्लब के अध्यक्ष व सचिव ने कोविद के दौरान ही सभी प्रमाण पत्रों के साथ मुख्यमंत्री व मुख्य सूचना सचिव नवनीत सहगल तथा अयोध्या के जिला अधिकारी अनुज कुमार झा को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। जिस के क्रम में आज उनके पुत्र मोहित को लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा ₹10लाख की सहायता का चेक सौंपा जाएगा। प्रेस क्लब सिविल लाइन अयोध्या के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उनके अधिकारियों, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल,अयोध्या के  जिला अधिकारी अनुज कुमार झा को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत