राम जन्मभूमि परिसर में लगेगी रामायण के पात्रों की मूर्तियां,

 अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर में रामायण के प्रसंगों को जीवंत रूप दिया जाएगा।यहां परिसर में रामायण कालीन मूर्तियां लगाई जाएंगी।इस बाबत रामकथा कुंज में मूर्तियों का निर्माण हो रहा है।सीता हरण प्रसंग तक की मूर्तियों का निर्माण हो चुका है।

                    राम जन्मभूमि मंदिर परिसर को सजाने संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है ताकि यहयहां आने वाले पर्यटक व दर्शनार्थी राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला का दर्शन करने के साथ-साथ रामायण काल के पात्रों की जीवंत मूर्तियों का भी दर्शन कर सकेंगे। यहां पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित मूर्तियां पर्यटकों को लुभाने का काम करेंगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की देखरेख में इन मूर्तियों का निर्माण हो रहा है।असम प्रदेश के मूर्तिकार रंजीत मंडल व उनके पिता नारायण चंद्र मंडल व उनकी टीम मूर्तियों का निर्माण कर रही है।राम जन्मभूमि मंदिर में रामायण कालीन प्रसंगों पर मूर्तियों को स्थापित करने की इच्छा स्वर्गीय श्री अशोक सिंघल की थी ।उन्होंने ही मूर्तिकार रंजीत मंडल को असम से लाकर अयोध्या राम कथा कुंज में स्थापित किया था। राम कथा कुंज में रामायण कालीन मूर्तियों का निर्माण 2013 से चल रहा है मूर्तिकार रंजीत मंडल ने बताया कि यह सब अशोक सिंघल की परिकल्पना थी। उनकी इच्छा से बनाई जाने वाली ये मूर्तियां अब अंतिम चरण में हैं।यदि सब।कुछ ठीक रहा तो यहां रामजन्मभूमि परिसर में लगने वाली मूर्तियॉ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत