पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान को श्रद्धांजलि देने के लिए जुटेंगे प्रदेश के दिग्गज मंत्री

 अयोध्या। रालोद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सिंचाई मंत्री रहे मुन्ना सिंह चौहान की पांचवी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आज भाजपा नेता व प्रदेश के दिग्गज मंत्री उनके पैतृक गांव महोली में उनको श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।महोली गांव स्थित चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होने के लिए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह,प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह,भाजपा नेता सर्वेश सिंह चौहान समेत अनेक लोग आज महोली पहुंच पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस बाबत तैयारियां तेज हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत