महापौर ने किया अंबेडकर नगर वार्ड का औचक निरीक्षण

 अयोध्या। नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने आज अपनी टीम के साथ रेतिया पहुंच अंबेडकर नगर वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अंबेडकर नगर वार्ड में नाली खड़ंजा स्ट्रीट लाइट व साफ सफाई व्यवस्था का भी  जायजा लिया।

            निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मी कर्मी को मौजूद न पाकर उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।ऋषिकेश उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि सफाई को लेकर इस समय पखवारा चल रहा है जो भी वार्ड की समस्याएं हैं उनके त्वरित निस्तारण के लिए कमेटी बनाई गई है। पूरी नगर निगम की टीम के साथ सुबह से ही वार्डों का भ्रमण किया जा रहा है। 1 महीने के अंदर जितने भी वार्डों की समस्या होगी उसे दूर किया जाएगा। कहा कि नगर निगम सफाई में किसी भी कमी को बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर कोई कर्मचारी साफ सफाई में लापरवाही बरतता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि रेतिया व अम्बेडकर नगर वार्ड में घर-घर जाकर सबसे फीडबैक लिया गया। 4 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जो परमानेंट कर्मचारी थे उनका 1 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ अपर नगर आयुक्त सच्चिदानसिंह, जनसंपर्क अधिकारी रामकिशोर यादव, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला व  क्षेत्र के पार्षद मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत