संदेश

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या का शपथग्रहण सम्पन्न

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई का शपथ ग्रहण सहादतगंज स्थित स्टार सिटी होटल में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम पांडे रहे । अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा एवं संचालन कृष्ण कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा आज की पत्रकारिता का मापदंड बहुत ही बदल चुका है इससे सावधान रहते हुए हमें देश और सामाज हित में अपनी लेखनी को चला कर समाज की बुराइयों को उजागर करना है ।आप सभी के मान सम्मान के लिए महासंघ परिवार कृत संकल्पित है। आज हमें अयोध्या इकाई के शपथ ग्रहण में महासंघ के लिए बहुत ही ऊर्जावान साथी दिखाई पड़ रहे हैं ।हमें आशा है कि आप सभी एक दूसरे के सुख दुख में संगठित होकर सम्मान की लड़ाई बढ़ चढ़कर लड़ेंगे ।तथा संगठन को प्रत्येक सदस्य एक नए सदस्य को जोड़कर और मजबूती प्रदान कर सकता है ।जिला संरक्षक शिवकुमार मिश्र ने कहा कि संगठन का मतलब है कि हम एक दूसरे से एकजुट होकर रहें संगठन ...

धन का उपयोग करो या दान,नहीं तो नष्ट हो जाएगा:आचार्य श्याम शास्त्री महाराज

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। आचार्य श्याम सारथी महाराज ने दान की महिमा बताते हुए कहा कि धन की तीन गति होती है या तो उस धन का उपयोग करो या तो दान करो नहीं तो वह नष्ट हो जाएगा। आचार्य श्री श्याम सारथी जी महाराज पूराकलंदर के इटौरा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में महाभारत की कथा सुना रहे हैं। उन्होंने दान की महिमा बताते हुए कहा एक बार विदुर जी सभा में बैठे थे और उन्होंने कहा दो लोगों के गले में भारी भारी पत्थर बांध के नदी में डुबो देना चाहिए। दुर्योधन ने कहा चाचा किसको किसको तब विदुर ने कहा जो धनवान हो करके दान नहीं करता। गरीबों व असहायो की सहायता नहीं करता उसको और दूसरा जो दरिद्र है। पुरुषार्थ नहीं करता, परिश्रम नहीं करता, मेहनत नहीं करता, उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाला व्यक्ति सफल जरूर होता है। कुछ समय के लिए उसे निराशा भले लग सकती है लेकिन अगर निरंतर अपने कार्य को कर रहा है तो जरुर सफलता को प्राप्त करता है। आलस्य मनुष्य को पतन की ओर ले जाता है।कथा में आचार्य चंदन शास्त्री मनीष शास्त्री, शंकर नाथ पांडेय यजमान बलराम पांडेय, चंद्रप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।अयोध्या। श्याम ...

माता पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म:आचार्य श्याम शास्त्री

अयोध्या।आचार्य श्याम सारथी जी महाराज ने कहा कि माता पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। यह विचार उन्होंने पूराकलंदर के इटौरा गांव में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस व्यक्त किया। आचार्य श्याम सारथी जी महाराज ने कहा कि जो पुत्र माता पिता गुरु आदि बड़ों के चरणों में झुककर प्रणाम करता है उसकी चार चीजें यथा आयु,विद्या, यश और बल बढ़ता है।उन्होंने कहा कि अगर किसी का बेटा संसार में बहुत उन्नति कर रहा हो तो समझ लेना चाहिए कि उसकी माता जी बहुत धार्मिक हैं और अगर बेटा नालायक निकल गया हो तो समझ लेना की गड़बड़ी पीढ़ी में है। माता पिता का आशीर्वाद पावर हाउस के समान है।जैसे पावर हाउस से बिजली ट्रांसफार्मर में आती है फिर एक एक केबल में आती है फिर हमारे एक एक आर्गन में आती है तब हमारे घर के पंखे लाइटें जलती है। ठीक उसी प्रकार से माता पिता का आशीर्वाद पावर हाउस के समान है। महाराज जी ने कहा कि गृहस्थ जीवन सुख का खजाना है। कहा कि पति और पत्नी परिवार के दो पहिए हैं अगर दोनों पहिया सही रहता है तब परिवार का रथ सही सही चलता है।अगर एक भी पहिया गड़बड़ हो तो परिवार का रथ सह...

न्याय के पथ से विचलित न हों पत्रकार - न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ​

शीतला प्रसाद पांडेय/प्रयागराज|देश के मान्य संपादकों पत्रकारों और पत्रकार संगठनों के हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित न्यास के रूप में कार्यरत भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने पर्यटक सुविधा केंद्र श्रृंगवेरपुरधाम के भव्य सभागार में 81 प्रतिभाओं को अभिनंदन पत्र, प्रतीक चिन्ह , अंगवस्त्र एवं उपहार देकर अलंकृत किया | इस ऐतिहासिक समारोह के मुख्य अतिथि माननीय न्याय मूर्ति सुधीर नारायण जी रहे एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मॉरीशस से पधारे प्रखर शिक्षाविद एवं मानस मर्मज्ञ माननीय ज्ञान धनुक चंद्र जी थे | भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर बालकृष्ण पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने *पत्रकारिता की चुनौतियां - कारण और निवारण* विषय पर अपने सारगर्भित वक्तव्य दिए | मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण जी ने कहा कि पत्रकार न्याय के पथ से कभी विचलित ना हों और वह अपनी लखनी का उपयोग समाज हित में करें | पत्रकार न्याय का पक्ष प्रबलता से रखेंगे तो उनकी लेखनी पर कभी आंच नहीं आएगी | अति विशिष्ट अतिथि ज्ञान धनुकचंद जी ने कहा कि पत्...

एक बार फिर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष बने सूर्यप्रकाश

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई का 2024 सत्र के लिए चुनाव मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम पांडे तथा विशिष्ट अतिथि मंडल संरक्षक सुधाकर श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुआ । जिसमें सर्वसम्मत से एक बार पुनः सूर्यकुमार मिश्रा को जिला अध्यक्ष एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामकल्प पांडे तथा जिला संरक्षक शिवकुमार मिश्र को मनोनीत किया गया ।यह कार्यक्रम स्टार सिटी होटल सहादतगंज अयोध्या पर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री पांडे ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ देश की 16 राज्यों में पूरी तरह से सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों का आवाहन करते हुए कहा कि महासंघ की मजबूती के लिए अपने जिले में सभी सदस्य पूरी सक्रियता से कार्य करें ।उन्होंने सभी सदस्यों को एक नए सदस्य जोड़े जाने का भी प्रस्ताव रखा ।उन्होंने कहा कि श्री मिश्रा के जिला अध्यक्ष चुने जाने से महासंघ में और मजबूती आएगी। श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी सदस्यों ने जिस तरह से हमारे ऊपर विश्वास करके जो दायित्व दिया है। उसे हम पूरी तन्मयता से तथा सभी...

श्रीभानु प्रताप वर्मा इंटर कालेज में धूमधाम से मनी सरदार पटेल की जयंती 2 ​

शीतला प्रसाद पांडेय अयाेध्या। श्रीभानु प्रताप वर्मा इंटर कालेज पलिया रिसाली, हनुमत नगर में भारत रत्न लाैह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती समाराेह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद लल्लू सिंह, अति विशिष्ट अतिथि में कबीर मठ जियनपुर महंत उमाशंकर दास, विशिष्ट अतिथि में प्राेफेसर डॉ. शैलेंद्र वर्मा माैजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय के प्रबंधक गाेकरन नाथ वर्मा, काेषाध्यक्ष बरसाती वर्मा, प्राचार्य निर्मल वर्मा, बड़े बाबू प्रमाेद कुमार वर्मा द्वारा मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह समेत अन्य अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत-सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि हम सबने भारत रत्न लाैह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई है। किसी भी देश का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित है। सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे। राष्ट्रों के प्रति उनके किए गए कार्याें काे सदैव याद किया जाएगा। अति विशिष्ट अतिथि कबीर मठ के महंत उमाशंकर दास ने कहा...

छोटे छोटे बच्चों को खूब लुभा रहे स्वचालित इलेक्टिक चारपहिया वाहन

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। रामनगरी स्थित पर्यटन स्थल गुप्तारघाट व सूर्यकुंड पर इस समय पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। यहां सूर्यकुंड पर लेजर शो के माध्यम से कुंड के पानी में दिखाया जा रहा रामायण सीरियल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है वहीं स्वचालित इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन छोटे छोटे बच्चों को खूब लुभा रहे हैं ।स्वचालित इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन पर बैठ बच्चे पर्यटन स्थल का भ्रमण कर अपने को धन्य महसूस कर रहे हैं। गौरतलब हो कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थल गुप्तारघाट व सूर्यकुंड का पुनर्निर्माण कर इसकी काफी साज सज्जा की गई है। इसे दुल्हन की तरह सजाया गया है।पर्यटन स्थल गुप्तारघाट पर जहां विविध तरह के फूल पत्तियों व पौधों को लगाकर यहां पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है वहीं सूर्यकुंड के घाटों को सौंदर्यीकरण योजना के तहत नवनिर्माण कर जगह-जगह लाइट की व्यवस्था की गयी है।यही नहीं शाम को यहां पर लेजर शो के माध्यम से रामायण शो दिखाया जाता है जिसे देखने के लिए यहां देश-विदेश के हजारों लोग शाम को जमा होते हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा 2 ...