संदेश

भगवान कृष्ण की लीलाएं जीवन के लिए प्रेरणादायक:पं मनीष पाराशर

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या।पूराबाजार के मोहतसिमपुर मजरे साधो पांडेय का पुरवा में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की पांचवें दिन कथा व्यास कथा व्यास पं मनीष पाराशर जी महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण की लीलाएं जीवन के लिए प्रेरणादायक है। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओ का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं जीवन के लिए प्रेरणादायक है। कहा कि भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की भगवान कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते मां यशोदा के पास में उनकी रोज शिकायत आती थी। मां यशोदा कहती थी कि तुम रोज माखन चुरा कर खाया करते हो, तो भगवान मुख खोलकर माता को दिखा देते थे मैया मैंने माखन नहीं खाया। पाराशर जी ने गिरिराज भगवान का वर्णन किया। भगवान कृष्ण अपने गोप ग्वालो के संग गोवर्धन महाराज के पास गए और 56 प्रकार का भोग महाराज गोवर्धन को लगाया। ऐसे ऐसे दिव्य लीलाओं का वर्णन गोविंद अपने सखाओ के संग में नाच गा के धूमधाम से मनाया करते थे। इससे पहले पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडेय, ग्रामोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रामपुर सरधा के चेयरमैन ड...

भव सागर से पार होने के लिए परमात्मा का भजन आवश्यक:पं मनीष पाराशर

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। विकास खंड पूराबाजार के मोहतसिमपुर मजरे साधो पांडेय का पुरवा में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पं मनीष पाराशर जी महाराज ने कहा कि भवसागर से छुटकारा पाने के लिए परमात्मा का भजन आवश्यक है। कथा व्यास ने कहा कि राजा परीक्षित ने शुकदेव जी महाराज से पूछा कि गुरुवर मरने वाले व्यक्ति को क्या करना चाहिए शुकदेव जी ने कहा राजन मरने वाले व्यक्ति को विशेष करके तीन कार्य करने चाहिए। श्रवण, कीर्तन, स्मरण। भगवान की कथा को श्रवण करने से, भगवान का कीर्तन से और भगवान का ध्यान करने वाले सभी लोगों को मुक्ति मिल जाती है। कहा कि ध्यान, कीर्तन, स्मरण तभी संभव है जब आप अपने आसन और संग को जीत लेगे। अपने इंद्रियों को अपने बस में कर लेगे तभी भगवत प्राप्ति सुलभ है। कथा व्यास ने सती चरित्र बड़े ही भाव से श्रवण कराया। ध्रुव चरित्र श्रवण कराते हुए कहा कि ध्रुव जी भगवान कृष्ण का नाम लेकर भवसागर से पार उतर गए और ध्रुव लोक की यात्रा कर लिया। अगर मनुष्य को ध्रुव जैसा भक्त बनना है, भवसागर से पार उतरना है तो भगवान कृष्ण का नाम लेना ही पड़ेगा। कहा कि कृष्ण का ...

सत्संग के बिना भगवत प्राप्ति संभव नहीं- पं मनीष पाराशर

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या।विकासखंड पूराबाजार के मोहतसिमपुर मजरे साधो पांडेय का पुरवा में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित मनीष पाराशर जी महाराज ने कहा कि सत्संग के बिना भगवत प्राप्त सुलभ नहीं होता। कथा व्यास ने कहा 'प्रथम भगति संतन कर संगा' अर्थात अगर भक्ति में डूबना है तो पहले संतों का संगत करना पड़ेगा जब संतों का संग मिल जाएगा तो भक्ति सुलभ हो जाएगी और तभी भगवान की प्राप्ति हो सकती है। कथा व्यास ने कहा कि अगर आप भागवत कथा सुनकर कुछ पाना चाहते हैं, कुछ सीखना चाहते है तो कथा में प्यासे बन कर आए तो ये भागवत कथा जरूर आपको कुछ नहीं बल्कि बहुत कुछ देगी। कहा कि मनुष्य जीवन विषय वस्तु को भोगने के लिए नहीं मिला है, लेकिन आज का मानव भगवान की भक्ति को छोड़ विषय वस्तु को भोगने में लगा हुआ है। उसका सारा ध्यान संसारिक विषयों को भोगने में ही लगा हुआ है। मानव जीवन का उद्देश्य कृष्ण प्राप्ति शाश्वत है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए जीवन का उद्देश्य कृष्ण को पाकर ही जीवन छोड़ना है और अगर हम ये दृढ़ निश्चय कर लेंगे कि हमें जीवन में कृष्ण को पाना ही है तो ह...

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह संपन्न

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह आज रविवार स्टार सिटी होटल सहादतगंज पर संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम पांडेय विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव मंडल मुख्य महासचिव अनिल श्रीवास्तव मंडल सचिव राकेश मिश्रा तथा अध्यक्षता जिला संरक्षक शिवकुमार मिश्र संचालन जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा ने किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री पांडे ने कहा कि रंगों का पर्व होली एक दूसरे को गिले शिकवे भूल कर आपस में सौहार्द भाईचारा का संदेश देता है। हमारा महासंघ परिवार बहुत बड़ा है हम अपनी तरफ से सभी को होली की बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि सभी खुशहाल एवं स्वस्थ रहें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मंडल जिला एवं तहसील इकाई के सभी सदस्यों को शपथ दिलाया कि महासंघ के दिशा निर्देशों का सभी साथी पूर्ण रूप से पालन करेंगे। मंडल अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव ने सभी को इस पर्व पर अपनी तरफ से होली की गले मिलकर सभी को बधाई दिया तथा कहा कि मेरी जहां भी जब भी जरूरत पड़ेगी हम सभी साथी के साथ खड़े मिलेंगे। मंडल मुख...

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत,एक घायल

अयोध्या।पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मोहतसिमपुर गांव के पास तेज रफ्तार जा रही कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया है जिससे उसकी मौके पर मौत गई तथा एक युवक घायल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना देर शाम की है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अबनपुर सरोहा मजरे डड़वा निवासी जगदीश यादव (55)पुत्र स्वर्गीय वासुदेव यादव की हनुमत नगर बाजार में सोने चांदी के आभूषण की दुकान है। वह किसी काम से बाइक से कोडरी बाजार की तरफ जा रहा था कि मोहसिमपुर चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।कार की चपेट में आकर सड़क के बगल पटरी पर खड़ा युवक शुभम(18) पुत्र कल्लू पासी निवासी मोहसिमपुर भी घायल हो गया। उसे मामूली चोटे आई हैं ।उसका इलाज चल रहा है।

स्व चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर किसान हुए सम्मानित

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या।पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर विकासखंड सोहावल परिसर में किसान सम्मान दिवस पर कृषि सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूपता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत कृषि एवं अन्य संवर्गी विभाग के विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट कृषकों को जनप्रतिनिधि आशीष श्रीवास्तव सभासद खिरौनी, प्रधान मोईयाकपूरपुर, पिरखौली की उपस्थित की उपस्थिति में सम्मानित किया गया जिसमें श्री शमशेर सिंह (कृषि) जगजीवन पटेल (उद्यान) विनोद कुमार सिंह (पशुपालन) श्री राजेश कुमार (गन्ना विभाग),श्री दयाराम को (मत्स्य पालन )में विकासखंड स्तर पर पुरस्कृत किया गया मौके पर ए.डी.ओ (पंचायत ) अनिरुद्ध सिंह वर्मा, अवर अभियंता (लघु सिंचाई ) सुनील द्विवेदी सहायक विकास अधिकारी (कृषि) रंजीत त्रिपाठी ने कृषको को कृषि विभाग की विभिन्न योजना की जानकारी दी तथा डॉ संजय कुमार ने फल एवं सब्जी की खेती के बारे में जानकारी दी इस अवसर पर प्रा.सहा.सत्येंद्र कुमार, बी.टी.एम दीपक कुमार तथा ए.टी.एम शिवकुमार गुप्ता सहित सैकड़ो कृषक उपस्थित रहेlपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के ...

अंबिका गुरनानी ने समाज का मान बढ़ाया - महंत गणेश राय दास

अयोध्या।अयोध्या धाम रामनगर सिंधी कॉलोनी स्थित ॐ शिवालय परिवार के महंत श्री गणेश राय दास जी ने सिंधी समाज के समाजसेवी व बिहार विधान सभा के एकमात्र सिंधी राजनीतिज्ञ राजेश गुरुनानी जी की पुत्री कुमारी अंबिका गुरनानी की रामनामी दुपट्टा देकर आशीर्वाद दिया पूज्य महंत जी ने कहा उत्तर प्रदेश के प्रख्यात विश्वविद्यालय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी द्वारा आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में अंबिका गुरनानी ने जिस प्रकार सफल सटीक और सारगर्भित व्याख्यान दिया इससे समस्त समाज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए और मैं गर्व के साथ उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देता हूं इस मौके पर शिवालय परिवार की माता श्री आशा राय जी ने उन्हें निरंतर अनेकों सफलताएं प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर युवा समाजसेवी विक्रम आहूजा, रीमा आहूजा, आशा सहता ,दृष्टि राय सहित अनेकों समाजसेवी उपस्थित रहे