संदेश

विश्व साइकिल दिवस, स्वास्थ्य, पर्यावरण और बचत का सबसे सरल साधन

चित्र
शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। विश्व साइकिल दिवस हर वर्ष 3 जून को मनाया जाता है इसका उद्देश्य लोगों को साइकिल के महत्व और इसके सामाजिक आर्थिक तथा पर्यावरणीय लाभों के प्रति जागरूक करना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2018 में 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मान्यता दी थी।   साइकिल एक साधारण लेकिन प्रभावी साधन  साइकिल को अक्सर एक साधारण परिवहन साधन माना जाता है लेकिन इसके लाभ असाधारण है। यह न केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का सस्ता माध्यम है बल्कि स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज जब दुनिया प्रदूषण ट्रैफिक जाम और बढ़ती ईंधन कीमतों जैसी समस्याओं का सामना कर रही है तब साइकिल एक व्यावहारिक और टिकाऊ विकल्प के रूप में सामने आ रही है।  स्वास्थ्य के लिए वरदान  विशेषज्ञों के अनुसार नियमित रूप से साइकिल चलाने से हृदय स्वस्थ रहता है। शरीर की अधिक चर्बी कम होती है और मानसिक तनाव में भी कमी आती है। प्रतिदिन 30 मिनट साइकिल चलाने से शरीर की कार्य क्षमता बढ़ती है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।   पर...

अयोध्या के पूरा विकासखंड मुख्यालय पर मनरेगाकर्मियों ने की नारेबाजी,24 हजार रुपए मानदेय और नियमित भुगतान की मांगे

चित्र
  शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ एवं मनरेगा कर्मियों ने सोमवार को विकासखंड पूरा बाजार मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।  ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में मनरेगा कर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर शासन को अवगत कराया गया था। संयुक्त आयुक्त मनरेगा के कार्यालय से जारी पत्र के माध्यम से ग्राम रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय का भुगतान 20 मई तक करने तथा अन्य मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक शासनादेश जारी नहीं होने से कर्मियों में नाराजगी है।  मनरेगा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 2 जून से सांकेतिक कलम बंद हड़ताल शुरू की गई है साथ ही 15 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय वादा निभाओ रैली आयोजित की जाएगी। ज्ञापन में रोजगार सेवकों का न्यूनतम मानदेय 24 हजार प्रतिमाह किए जाने, सभी मनरेगा कर्मियों को उचित मानदेय और ईपीएफ सुविधा दिए जाने आदि के ल...

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित

चित्र
 अयोध्या। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तहसील इकाई सोहावल के तत्वाधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर तहसील सभागार सोहावल में गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य करता है तथा निष्पक्ष पत्रकारिता ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है।  नायब तहसीलदार रिशु जैन ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि यह समाज को जागरूक करने और जनहित के मुद्दों को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम पांडेय ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग उठाई। वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडेय ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी पत्रकारिता पर बल दिया। जिला अध्यक्ष सूर्य कुमार मिश्र ने संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम पांडेय ने किया तथा संचालन मिल्कीपुर तहसील अध्यक्ष देव कुमार पांडेय ने किया। अंत में सोहावल तहसील अध्यक्ष देवी प्रसाद वर्मा ने आभार व्यक्त किय...

"कमला केशव स्मृति उपवन"का हुआ शिलान्यास

चित्र
सूर्य कुमार मिश्र / रानी बाजार अयोध्या । विकासखंड मसौधा की ग्रामपंचायत उसरू अमौना मजरे खोजनपुर में कमला केशव स्मृति उपवन"का  शिलान्यास भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। शिलान्यास मुख्य अतिथि विजय कुमार उपाध्याय ने किया।इस मौके पर  हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मोहा। मुख्य अतिथि विजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि आज प्रकृति व हरियाली को बचाने की आवश्यकताहै। यह उपवन प्रकृति प्रेम,सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति समर्पब का सुंदर उदाहरण है। उपवन संरक्षक कमला पांडेय व वीरभद्र पांडेय ने बताया कि प्रकृति संरक्षण के लिए नीम,पीपल व बरगद के पेड़ लगाए गए हैं।"कमला केशव स्मृति उपवन" गांव के विकास,हरियाली व स्वच्छ वातावरण के प्रति सकारात्मक कदम है जो गांव वालों को प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देगा। इस मौके पर राम सजीवन दुबे एडवोकेट, कपिलदेव दुबे,सत्यप्रकाश दुबे,लोकेश दुबे,राजेश कुमार यादव,गोकुल तिवारी,राजेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर अयोध्या में रही भंडारों की धूम

चित्र
  अयोध्या । ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर अयोध्या जिलेे मेंं बह गाँव से लेकर शहर तक भंडारों की  धूम रही। सुबह से शुरू भंडारा देेेर रात  तक चला  जैसे जैसे सूर्य की तपिश बढ़़ रही थी वेसे वैसे भंडारों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही थी। थाना पूराकलंदर के पाना का पुरवा मोड़ पर सुंदर कांड पाठ के साथ भंडार शुरू हुआ जहां राहगीरों को छोला,चावल और हलुआ बांटा गया।बजरंग बली के नारे के साथ लोगों ने खूब हलुआ का स्वाद चखा। मुख्य आयोजक सुरेंद्र वर्मा व गुरुदीन साहू के नेतृत्व में चल रहे भंडारे में राजीव साहू,विजय साहू,गोलू यादव,रामनाथ चौरसिया,पहलवान साहू,धनजीत सिंह, जयप्रकाश वर्मा,महेश साहू,मिश्री साहू,अखिलेश,विवेक,अनिल यादव,सौरभ साहू,आर्यन,अभिषेक गुप्ता,गणेश साहू,गुड्डू साहू आदि लोगों  ने सहयोग किया। हमारे हनुमतनगर प्रतिनिधि के अनुसार बाजार के पश्चिमी छोर पर स्थित गैस एजेंसी के सामने अमरनाथ वर्मा के नेतृत्व में बड़े मंगलवार पर भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें छोला पूड़ी व शरबत बांटा गया।भंडारे में सहयोग अंकित भाई, अभिषेक  वर्मा,अर्जुन वर्मा,वीरेंद्र वर्मा,अनुराग वर्मा,सूरज...

अयोध्या के अंकवारा में ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगल पर आयोजित हुआ भंडारा

चित्र
  हनुमतनगरअयोध्या। जिले के हनुमत नगर स्थित अंकवारा मजरे डिहवा गांव के पास ज्येष्ठ के दुसरे मंगलवार पर भव्य भंडारे व प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण किया। अंकवारा मजरे गजराज का पूर्व निवासी फूलचंद्र मौर्य के नेतृत्व में आयोजित भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हनुमान के भक्तों को चावल छोला वितरण किया गया।फूलचंद्र के नेतृत्व में आयोजित भंडारे में सहयोग रवि मौर्य,अमन मौर्य,पतिराजी मौर्य,सताई मौर्य,राजू मौर्य,विकास,दिलीप मौर्य,अरविंद मौर्य,राजेश मौर्य(प्रधान प्रतिनिधि),रोशनलाल व मौर्य परिवार ने किया।

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत

अयोध्या । थाना पूराकलंदर के अबनपुर सरोहा मजरे बरइन का पुरवा में उस समय घर की खुशी मातम में बदल गयी जब सब्जी लेने गए दुल्हन के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। बरइन का पुरवा निवासी सुजीत कुमार पुत्र हुबलाल के बहन की आज शाम बारात आना था।सुजीत सुबह एक बाइक पर सवार होकर सब्जी खरीदने बीकापुर मंडी गया था। बताते है कि लौटते समय बीकापुर स्थित पिपरी पुल के पास पीछे से किसी बाइक ने ठोकर मार दिया और आगे से आ रही ट्राली की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में सुजीत घायल हो गया। बाइक सुजीत के मामा का लड़का चला रहा था। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में सुजीत की मौत हो गयी।