संदेश

पूर्व एडीएम व जलजीवन मिशन कोऑर्डिनेटर स्व. इंदुभूषण वर्मा को उनके शुभचिंतकों ने दी श्रद्धांजलि,

चित्र
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अंकवारा गांव निवासी सेवा निवृत एडीएम व जलजीवन मिशन कोऑर्डिनेटर स्व इंदु भूषण वर्मा को आज उनके पैतृक आवास पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में कई दलों के नेता,अधिकारी,कर्मचारी,शुभचिंतक व ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने उनके सरल स्वभाव की चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि इंदुभूषण वर्मा विनम्र व मिलनसार स्वभाव के अधिकारी थे। वह इतने बड़े पद पर होते हुए भी गांव के हर किसी व्यक्ति से अक्सर मिलते हुए ऑफिस जाते थे। गौरतलब है कि सेवानिवृत्ति एडीएम व जल जीवन मिशन कोऑर्डिनेटर इंदुभूषण वर्मा की मौत एक दुर्घटना में उस समय हो गई जब वह रुदौली विकासखंड के एक गांव में जल जीवन मिशन के एक कार्यक्रम में गए थे। बताते हैं इस दौरान आए आंधी-पानी में गूलर की एक डाल उनके ऊपर गिर पड़ी जिसके चलते मौत हो गई। शोक सभा में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत कार्यवाहक अध्यक्ष व भाजपा नेता करुणाकर पांडेय, पूर्व मंत्री व सपा नेता तेज नारायण पांडेय पवन, प्रधान संघ जिला महासचिव अनूप वर्मा, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के पुत्र अमल गुप्ता, व ग्रामीण भोजराज वर्मा, ...

जिले के विद्यालयों में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

चित्र
       ..............................................................................                 ADVERTISEMENT ............................................................................... अयोध्या। जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालयों में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 8 बजे लगभग सभी विद्यालयों व सरकारी तथा गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर झंडा रोहण किया गया। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लग गई। इसी क्रम में पूरा बाजार के अंकवारा स्थित मदरसा अहले सुन्नत चमने बगदाद में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। झंडा रोहण विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद यासीन ने किया। इसके बाद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम,कविता,नाटक,कव्वाली व नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा नात भी पढ़ी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद यासीन ने किया। इस मौके पर विद्यालय प्...

सवर्ण आयोग के गठन समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देगा अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद

चित्र
अयोध्या। सवर्ण आयोग के गठन समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद कल 14 अगस्त को जिलाधिकारी अयोध्या के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपेगा। यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के राकेश सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह की अगुआई में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के बैनर तले क्षत्रिय समाज के लोग रिकाबगंज शाने अवध होटल के पास इकट्ठा होंगे तथा कचहरी के लिए कूंच करेंगे तथा जिला अधिकारी को ज्ञापन देंगे बताया गया कि राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को दिए जाने वाले ज्ञापन में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा सवर्ण आयोग का गठन करने, एससी एसटी एक्ट पूर्णतया समाप्त करने व प्रमोशन में आरक्षण समाप्त करते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण का लाभ सभी वर्गों व जातियों को दिए जाने की मांग रखी जायेगी। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि सभी जातियों के उत्थान के लिए जैसे अनुसूचित जाति जनजाति आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन ...

अंकवारा निवासी सेवानिवृत एडीएम की विद्युत पोल की चपेट में आकर में मौत

चित्र
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अंकवारा गांव निवासी सेवा निवृत्त एडीएम व जलजीवन मिशन अयोध्या में तैनात जिला समन्वयक इंदुभूषण वर्मा की विद्युत पोल की चपेट में आने से इलाज के दौरान मौत हो गई।   इस आशय की खबर उनके गांव व परिवार में पहुँचते ही कोहराम मच गया।आज उनका अंतिम संस्कार भरतकुंड पर होगा।   जानकारी के अनुसार जिला समन्वय इंद्रभूषण वर्मा बृहस्पतिवार को 11 बजे रुदौली ब्लॉक के मुजफ्फरपुर गांव में जल जीवन मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गए हुए थे जहां डॉक्यूमेंट्री फिल्म चला रही थी। बताते हैं कि इस दौरान विद्युत तार पर एक भारी भरकम गूलर की डाल गिर पड़ी जिससे विद्युत पोल की चपेट में आकर वे घायल हो गए।  गंभीर अवस्था में उन्हें सीएससी रुदौली ले जाया गया जहां से उन्हें लखनऊ मेदांता अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मेदांता अस्पताल में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया यह भी जाता है कि उनका चालक भी घायल हो गया है जिसका इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। हादसे की खबर अंकवारा गांव में मिलते ही लोग स्तब्ध हो गए। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 12 बजे उनक...

संत रविदास जयंती पर भाजपा की भव्य कलश यात्रा, शुभारंभ अंकवारा से तथा समापन पूरा ब्लॉक पर

चित्र
 अयोध्या। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को विकासखंड पूरा के अंकवारा गांव से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा विकासखंड पूरा के विभिन्न गांव से होकर निकली और पूरा ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीण एवं श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा व माल्यार्पण और जय घोष के साथ कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। यात्रा के दौरान संत रविदास जी के समरसता समानता और सामाजिक दशा संभव के संदेश को जनजाति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं स्वागत की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अरविंद सिंह जिला उपाध्यक्ष, देवता पटेल जिला पंचायत सदस्य, डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह, वरुण चौधरी, प्रदीप सिंह, दिनेश मिश्रा, शैलेंद्र कोरी, वीरेंद्र वर्मा, अमन गुप्ता, पूर्व एडीएम इंद्रभूषण वर्मा, अनूप कुमार वर्मा ,अमरनाथ वर्मा, राधेश्याम वर्मा, राधेश्याम धुरिया, सीताराम दुब...

श्री राम मंदिर की सातवें वर्षगांठ पर समाजसेवी ने बच्चों को बांटा पाठ्य सामग्री,खिले बच्चों के चेहरे

चित्र
  शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या । श्री राम मंदिर भूमि पूजन के सातवें वर्षगांठ के अवसर पर समाजसेवी लक्ष्मी सिंह ने बुधवार को अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले हनुमानगढ़ में दर्शन पूजन किया इसके बाद उन्होंने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। दर्शन पूजन के उपरांत लक्ष्मी सिंह अपनी टीम के साथ अयोध्या के जयसिंहपुर मलिन बस्ती पहुंची जहां उन्होंने बच्चों को कॉपी, कलम, किताब,लड्डू, बिस्किट,खेल सामग्री, खिलौने तथा अन्य उपयोगी उपहार वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर उपहार पाकर खुशी साफ दिखाई दी। इसके बाद टीम कंपोजिट विद्यालय अंकवारा पहुंची। यहां भी विद्यार्थियों को कापी, कलम, किताबें, खेल सामग्री, खिलौने, मिष्ठान और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। लक्ष्मी सिंह ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया और उनके साथ सेल्फी ली तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।  इस अवसर पर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि प्रेमा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट समय-समय पर प्रदेश भर में समाज सेवा के विभिन्न कार्य करता है। संस्था महिला जागरूकता शिक्षा के ...

धूमधाम से मना भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 26 वा स्थापना दिवस

चित्र
  (सच 24 इंडिया टीम अयोध्या) अयोध्या। जिले के मिल्कीपुर स्थित आरकेआर पब्लिक स्कूल ढोली असकरण में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 26 वा स्थापना दिवस,गोष्टी व वृक्षारोपण के साथ संपन्न हो गया। कर्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र  पर माल्यार्पण के साथ हुआ।  इस मौके पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम पांडेय ने महासंघ की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आपका यह संगठन 14 प्रदेशों में फैलकर वट वृक्ष बन चुका है।उन्होंने आह्वान किया कि  लेखनी चलाते समय पत्रकार की भूमिका अदा करें न कि पक्षकार  क़ी। इसके बाद भी यदि कोई पत्रकार उत्पीड़न की कोशिश करता है तो महासंघ कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा तथा पत्रकार हित में आर पार की लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्र ने पत्रकारों से कहा कि खोजी पत्रकारिता करना हमारा परम् कार्यव्य है। लेखनी चलाते समय तथ्यपरक व निष्पक्ष ख़बरें लिखे। बावजूद इसके यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी उत्पीड़न करता है तो संगठन बर्दाश्त नही करेगा। संगठं में पत्रकार हित सर्वोपरि है।...

सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल, रोडवेज पर कैम्प लगा यात्रियों को शर्बत पिला बुझाई प्यास

चित्र
  डॉ शकील रोडवेज अयोध्या । भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप में सेवा ट्रस्ट ने आज अयोध्या रोडवेज पर कैंप लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाकर सराहनीय पहल की। ट्रस्ट के इस सेवा भाव  की राहगीरों यात्रियों ने सराहना की। सोशल एंपावरमेंट एंड वेलफेयर एलाइंस (सेवा ) ट्रस्ट ने आज सेवा भाव का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए रोडवेज स्टेशन पर कैंप लगाकर राहगीरों व यात्रियों को शरबत पिलाया। सेवा ट्रस्ट के फाउंडर और सचिव एडवोकेट जावेद इलाही की देखरेख में इस पुनीत कार्य को संपन्न किया गया।  इस पुनीत कार्य में ट्रस्ट के सदस्य हमजा कमल, मोहम्मद ओवैस, अजीब कमाल और मोहम्मद शाद ने  बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सेवा ट्रस्ट केवल एक सीमित  कार्य ही नहीं करता है बल्कि मानवता के हर मैदान पर अपनी सेवाएं पहुंचाने के लिए संकल्पित है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो या किसी गरीब और जरूरतमंद की सहायता करना, संस्था समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कृतसंकल्पित है । उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी जनहित के ऐसे सभी कार्यों को स...

अयोध्या निवासी किसान का बेटा बना अधिकारी,बधाई देने वालों का लगा तांता

चित्र
  शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति, परिश्रम और लगन के बल पर अयोध्या जिले के निवासी किसान के बेटे ने उत्तर प्रदेश की अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा पास कर अधिकारी बनने में सफलता हासिल की। किसान के घर पर इस समय बधाई देने वाले नेता, किसान और सगे संबंधियों का ताता लगा हुआ है। युवक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। युवक का कहना है कि अगर पढ़ाई में अनुशासनहीनता और समय का ध्यान दिया जाए तो सफलता आपके कदम चूमेगी।  गौरतलब है कि अयोध्या धाम के पूराकलंदर थाने के गांव मोहासिमपुर मजरे मिर्जापुर निवासी दीपांशु वर्मा ने पहले प्रयास में ही यह सफलता हासिल की है। उन्होंने इंटर की परीक्षा के बाद ही अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की तैयारी शुरू कर दी थी। बचपन से ही तेज बुद्धि दीपांशु पटेल ने कोई भी कोचिंग नहीं की। उनका कहना है कि हमारे लिए ऑनलाइन पढ़ाई सफलता की कुंजी है।  इस  परीक्षा में सफलता की सूचना मिलते ही गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया है। आज दल बल के साथ उनके घर पहुंच भाजपा नेता दिनेश कुमार मिश्रा ने दीपांशु को सफलता के लिए ...

अंकवारा में बजरंगबली के भंडारे की धूम

चित्र
 जितेंद्र वर्मा/ हनुमत नगर अयोध्या। ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगलवार पर आज अयोध्या धाम में बजरंगबली के भंडारों की धूम रही। इसी क्रम में आज पूरा कलंदर क्षेत्र के अंकवारा गांव में बजरंगबली के  भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य महसूस किया।  जानकारी के अनुसार आज अंकवारा गांव के प्राथमिक विद्यालय के बगल बजरंगबली के भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जहां बजरंगबली के भक्तों ने प्रसाद के रूप में छोले चावल ग्रहण किया।  राधे श्याम धुरिया के संयोजकत में आयोजित इस भंडारे में अमरजीत गुप्ता, शिवपूरन धुरिया,रामजीत गौण, सुखराम पूर्व प्रधान,राजकुमार वर्मा,अमरनाथ वर्मा,वंशराज गौण, शशिकांत वर्मा,दुर्गेश गुप्ता,हेमंत गौण, वैश्वनी गौण, कार्तिक गुप्ता,विजय गुप्ता,अर्जुन विश्वकर्मा,रजनीश वर्मा ने सहयोग किया। 

पलिया चकजंगली के सिद्धपीठ माँ काली मंदिर पर भव्य भंडारा

चित्र
  शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। रामनगरी अयोध्या व  भगवान भरत की तपस्थली भरत कुंड के मध्य स्थित पलिया चकजंगली गांव में सिद्धपीठ  माँ काली मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ।इस मौके पर प्रस्तुत देवीगीत व भजन ने देवीभक्तों का मन मोह लिया। गांव में हुए इस सामूहिक कार्यक्रम में देवी भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी मंत्रों की गूंज से हुई।यहां दिनभर मां काली को प्रसन्न करने के लिए देवीगीत पार्टी द्वारा गाजे बाजे के साथ देवी मां का पचरा, देवीगीत व भजन का प्रस्तुतिकरण किया गया। पंडित केदारनाथ पांडेय ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा सम्पन्न कराया जहां पलिया चकजंगली व हनुमतनगर बाजार के लोगों व देवीभक्तों ने पूजा पाठ में भाग लिया। डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह व उनके परिवार की अगुआई में पूरे गांव व बाजार वासियों के सहयोग से आयोजित इस सामूहिक कार्यक्रम में एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में देवी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य महसूस किया। अंत में मां देवी  के पूजा में जुटे भक्तों ने हवन किया तथा सामूहिक जल चढ़ाकर अपने घर व परिवार के कल्याण ...

अयोध्या के रामपुर सरधा पंचायत भवन पर लगा स्वास्थ्य कैम्प

चित्र
  अयोध्या। जिले में चल रहे 100 दिव्य टीवी अभियान के तहत विकासखंड पुरा बाजार के तहत सारदा गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कैम्प में आये 50 का एक्सरे कर परामर्श दिया गया। इस कैम्प में उपस्थित ग्रामप्रधान संघ के अध्यक्ष अभिषेक सूर्यवंशी आकोरे सिंह ने गांव में लागे इस कैम्प में आने वाले मरीजों का सहयोग किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर एसटीएस ताकतवर रावत, सी अचंभितना बानो, एक्स-रे तकनीशियन अजिता सिंह, सोर्सा साधना सिंह और क्षेयर के कई बेचैन और संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। अलग-अलग सरधा पंचायत भवन पर लगे इस स्वास्थ्य कैम्प की दुकानों में काफी सामान रखा गया है। अपने गांव में ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए युवाओं ने इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कैंप में पंजीकृत बल 50 स्वास्थ्य जांच और सहायता उपलब्ध कराई गई।