अयोध्या। अवाम का सिनेमा बैनर तले आयोजित होने वाले 15वें अयोध्या फ़िल्म फेस्टिवल की तैयारियां जोरों पर चल रही है। 27 व 28 नवंबर को आयोजित होने वाले आजादी के हीरक वर गवाह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का अशफाक-बिस्मिल सभागार बनेगा। इस आयोजन में सिनेमा और साहित्य जगत की हस्तियों के साथ ही फिल्मों का दो दिवसीय मेला भी लगेगा। इस दो दिवसीय अयोध्या फ़िल्म फेस्टिवल का उद्घाटन समारोह 27 नवंबर को 11 बजे दिन में शुरू होगा। फ़िल्म फेस्टिवल की ज्यूरी में देश-विदेश की दिग्गज सिनेमा और साहित्य जगत की हस्तियां शामिल हैं। जिसमें अज़रबैजान निवासी चर्चित फिल्म पुरस्कार विजेता लेखक, निर्माता, निर्देशक जलालुद्दीन गसीमोव। अल्बानिया निवासी फ़िल्म निर्देशक, लेखक, व्याख्याता वलमीर टेरटिनि। अभिनेत्री, मॉडल मान्या पाठक और चेयरमैन, फेस्टिवल ज्यूरी एवं निर्देशक प्रोफेसर डॉ. मोहन दास हैं। अयोध्या फ़िल्म फेस्टिवल में इस वर्ष चर्चित फिल्म अभिनेता शक्ति कुमार मिश्रा, फिल्म लेखक-निर्देशक अभिषेक भानु, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज लेखिका आर्यावर्ती सरोज 'आर्या', फिल्म लेखक-निर्देशक डॉ...