संदेश

अब अयोध्या में बन गया योगी आदित्यनाथ का भव्य मंदिर,पूजा शुरू

अयोध्या।अब तक आप लोगों ने देवी देवताओं के मंदिर का निर्माण तो देखा व सुना होगा लेकिन किसी राजनेता का मंदिर बने ऐसा सपने में भी नही सोचा होगा। लेकिन यह कर दिखाया है अयोध्या से 15 किलोमीटर दूर नंदीग्राम भरतकुंड के बगल स्थित कल्याण भदरसा के एक योगी आदित्यनाथ समर्थक ने। उसने गांव में उनका भव्य मंदिर बनवा दिया जहां नित्य सुबह शाम आरती हो रही है। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस समय भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य जोरों पर है। इस बीच कल्याण भदरसा के मौर्या के पुरवा में योगी आदित्यनाथ का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया जहां नित्य पूजा पाठ हो रहा है तथा योगी के भजन के साथ आरती भी होती है। मंदिर में धनुष बाण लिए योगी की आदमक़द मूर्ति लगाई गई है।इस मंदिर को अयोध्या जिले के युवक प्रभाकर मौर्या ने बनाया है जो कि अपने को योगी का प्रचारक बताता है तथा उसका विधानसभा चुनाव में कई गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जो योगी समर्थक युवकों की धड़कन बन गयी थी। प्रभाकर मौर्य ने गांव के उत्तर योगी आदित्यनाथ का मंदिर अपने खर्चे पर बनाया है।वे बताते हैं कि जब अयोध्या में भगवान श...

जिले में दो और मौसम केंद्र स्थापित

अयोध्या। राम नगरी के विभिन्न क्षेत्रों में टेंपरेचर का स्तर पता करने के लिए दो मौसम केंद्रों की स्थापना।अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी और बेल्जियम की शोध संस्था व यूनिवर्सिटी की तरफ से साइन हुआ है।एएमयू आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी और अयोध्या के नगर निगम के भवन में स्थापित हुआ है मौसम केंद्र। हीट स्ट्रेस मैपिंग के जरिए नगर के मौजूद तापमान पर अध्ययन कर भविष्य का प्रारूप कराएगा उपलब्ध।अयोध्या के विकास में हरियाली के संरक्षण और संवर्धन के लिए अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी ने उठाया कदम। राम जन्मभूमि परिसर के बाहर भी स्थापित हुआ है मौसम केंद्र।राम जन्मभूमि परिसर में 70 एकड़ भूमि में मात्र 20 एकड़ जमीन पर ही निर्माण कराएगा राम मंदिर ट्रस्ट ।शेष 50 एकड़ जमीन पर विकसित की जाएगी हरियाली। हरियाली के संरक्षण और संवर्धन के लिए तापमान पर अध्ययन करेंगे विशेषज्ञ और शोधकर्ता।राम नगरी के विभिन्न क्षेत्रों में टेंम्प्रेचर का स्तर पता करने के लिए दो मौसम केंद्रों की हुई स्थापना। अयोध्या। राम नगरी के विभिन्न क्षेत्रों में टेंपरेचर का स्तर पता करने के लिए दो मौसम केंद्रों की स्थापना।अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी औ...

महिला ने अपने पति को दी मुखाग्नि दे पेश की मिशाल

आयोध्या। पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गाँव में एक पत्नी ने पति के मौत पर भरतकुण्ड स्थित शमशान घाट पर जाकर पति को मुखाग्नि देकर एक नई मिशाल पेश की नारी सशक्तिकरण में यह एक नया अध्याय जुड़ गया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है | शिवदासपुर गाँव में राम निहाल उर्फ़ अनिल कुमार उर्फ़ बिगाड़ू कोरी 50 वर्षीय पुत्र राम लगन की असमायिक मौत हो गयी इनके एकलौती पुत्री थी जिसकी शादी कर दिया तो अपने ससुराल चली गयी इनके पिता के बड़े भाई राम लखन कोरी अलग रहते है अनिल कुमार की मौत के बाद उसका शव लेकर भरतकुण्ड पहुंचे जंहा पत्नी मालती देवी भी साथ गयी और पूरानी प्रथाओं को दरकिनार करते हुए पति को मुखाग्नि देने के लिए आगे आयी और हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार पति को मुखाग्नि दी मुखाग्नि देने के लिए जब उसने पहल किया तो वंहा पर मौजूद लोग सोचने के लिए मजबूर हो गए और लोग दंग रह गए कि महिला में किस तरह हिम्मत जगी है मालती देवी ने पति को मुखाग्नि देने के बाद कहा कि जितने क्रिया कर्म होंगे वह उसको स्वय करेगी महिला के इस साहसिक कदम को लेकर क्षेत्र और गाँव में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग महिला की हिम्मत की...

पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं करेगा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की अयोध्या इकाई ने गोष्ठी का आयोजन कर पत्रकारों को अपने अधिकारों व कर्तव्यों से अवगर कराया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ साथ पत्रकारों को भी पत्रकारिता के मानदंड का पालन करने की नसीहत दी तथा पीत पत्रकारिता से बचने के टिप्स दिए।गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ पत्रकार देव् कुमार पांडेय ने की। रामनगरी अयोध्या के सआदतगंज स्थित एक होटल में आयोजित इस गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम पाण्डेय ने कहा कि अपनी लेखनी चलाते समय निष्पक्षता का जरूर ध्यान रखें। सलाह दी कि जहां तक हो सके पीत पत्रकारिता से बचें तथा पत्रकारिता के मानदंडों का पालन करते हुए ही सममचार संकलन करें। रही बात पत्रकारों के सुरक्षा की तो पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के मंडल अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला संयोजक अरुण पाण्डेय मौजूद रहे। सभी ने...

देखते देखते जिले का अंकवारा गांव बन गया वीआईपी,यहां मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी से बात करेंगे पीएम

अयोध्या। जिले के विकासखंड पूरा का का ग्रामपंचायत अंकवारा मजरे डीह इस समय अचानक वीआईपी बन गया है। यहां आज सुबह से ही अधिकारियों का आवागमन तेज हो गया है । पता चला हैं कि यहां के मुख्यमंत्री आवास योजना के एक लाभार्थी ने अपना आवास इतना सुंदर बना दिया कि उससे प्रधानमंत्री मोदी जी खुद वर्चुअल बात करेंगे। जिसे लेकर गांव में खुशी का माहौल है। तैयारियां तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि विकासखंड पूरा के दो ग्रामपंचत खास चर्चा में है। विकासखंड पूरा का ग्रामपंचायत राजेपुर इसलिए चर्चा में है क्योंकि यहां के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी जुगुन पुत्र फेंकू ने जहां अति सुंदर आवास बनाया है वहीं इसी विकासखंड की ग्रामपंचायत अंकवारा मजरे डीह के मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी परमेश्वरदीन विश्वकर्मा ने उससे भी अच्छा आवास तैयार किया है जिनका नाम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से वर्चुअल बातचीत के लिए चयनित किया गया है। इस बाबत आज विकासखंड पूरा के खंड विकास अधिकारी केके त्रिपाठी ने अंकवारा मजरे डीह गांव का दौरा कर मोदी से वर्चुअल बातचीत करने के लिए टेंट व एलईडी लगाने के लिए स्थान ...

राशन कार्ड सरेंडर करने का कोई आदेश जारी नही :खाद्य आयुक्त

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को यह स्पष्ट किया कि प्रदेश में राशनकार्ड सरंडेर करने अथवा उनके निरस्तीकरण के सम्बन्ध में कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है।मीडिया पर इस संबंध में प्रसारित भ्रामक व तथ्यों से परे खबरों का खण्डन करते हुए राज्य के खाद्य आयुक्त सौरव बाबू ने कहा कि राशनकार्ड सत्यापन एक सामान्य प्रक्रिया है जो समय समय पर चलती है । उन्होंने कहा कि राशन कार्ड सरेंडर करने और पात्रता की नई शर्तों के संबंध में आधारहीन प्रचार हो रहा है।सत्यता यह है कि पात्र गृहस्थी राशनकार्डों की पात्रता / अपात्रता के सम्बन्ध में 07 अक्टूबर, 2014 के शासनादेश के मानक निर्धारित किए गए थे जिसमें वर्तमान में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी योजनान्तर्गत आवंटित पक्का मकान, विद्युत कनेक्शन, एक मात्र शस्त्र लाइसेंस धारक, मोटर साइकिल स्वामी, मुर्गी पालन / गौ पालन होने के आधार पर किसी भी कार्डधारक को अपात्र घोषित नहीं किया जा सकता है। इसी प्रकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 तथा प्रचलित शासनादेशों में अपात्र कार्डधारकों से वसूली जैसी कोई व्यवस्था भी निर्धा...

टेबलेट पाकर खिले बच्चों के चेहरे, पंडित अंबिका प्रसाद आईटीआई

आयोध्या। नगर निगम क्षेत्र के मलिकपुर गाँव में स्थित पण्डित अम्बिका प्रसाद कमला देवी और पण्डित मिश्रीलाल रामराजी औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) में रविवार को टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ टेबलेट वितरण के बाद मुख्य अतिथि जिला संजीव सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि सरकार द्वारा निशुल्क टेबलेट व स्मार्टफोन विद्यार्थियों को मिलने से डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो रहा है बच्चो को यह टेबलेट लेने के बाद स्वरोजगार की तरफ बढ़ना चाहिए। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि संजीव सिंह, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर शुक्ल और वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश वर्मा,संस्थापक अम्बिका प्रसाद तिवारी ,प्रबन्धक नरेन्द्र तिवारी,विश्व प्रकाश तिवारी भाजपा के मण्डल अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा ने किया | मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि जो बच्चे शिक्षा के प्रति जागरूक है और मेहनत कर रहे है उनको हमारी सरकार द्वारा बहुत सुविधाएं दी जा रही है जिसमे किसी प्रकार का पक्षपात नहीं किया जा रहा है जो बच्चा पढ़ रहा है उसे निशुल्क नौकरी भी मिल रही है अपनी सर...