सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

पंचकोसी परिक्रमा में पारस न्यूज़ की तरफ से समाजसेवी पवन ने लगाया सेवा शिविर

अयोध्या। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में चल रहे पंचकोशी परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की समाजसेवी संस्थाओं द्वारा काफी आवा भगत की गई ।अयोध्या स्थित पारस न्यूज़ की तरफ से आयोजित आंजनेय सेवा संस्थान व रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट सोसाइटी द्वार परिक्रमा पथ के किनारे शिविर लगाकर पंचकोशी परिक्रमा कर रहे श्री राम भक्तों को गरमा गरम चाय व पानी पिलाकर निशुल्क सेवा की। इस दौरान संस्था द्वारा थके हारे श्रद्धालुओं में दवा का भी वितरण किया गया जिससे उन्होंने काफी राहत महसूस की। गौरतलब हो कि अयोध्या में यह परिक्रमा मेला बृहस्पतिवार शुक्रवार की रात 8 बजे से शुरू होकर शुक्रवार को पूरे दिन भर चला जिसमें देश-विदेश व आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्रीराम के नारे लगाते हुए राम धुन पर थिरकते भगवान श्री राम के भक्तों ने पंचकोशी परिक्रमा की। इस दौरान शासन प्रशासन के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा परिक्रमा कर रहे परिक्रमार्थियों की खूब सेवा की। इस दौरान पारस न्यूज़ के सौजन्य से आंजनेय सेवा संस्थान व रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में रानोप...

अयोध्या में होगा 29 को पूरे प्रदेश के पत्रकारों का जमावड़ा

प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियो तेज ोअयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई के संयोजन में आगामी 29 अक्टूबर को प्रांतीय विशेष सम्मेलन का आयोजन की तैयारी बैठक आज मंगलवार को स्टार सिटी होटल सहादतगंज पर संपन्न हुई। जिस के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अनंत राम पांडे जी रहे ,अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री सुधाकर श्रीवास्तव एवं संचालन जिला संयोजक श्री अरुण पांडे ने किया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि महासंघ पूरे देश में पत्रकारों के हितों के लिए इस तरह के आयोजन पूरे देश में चलते रहते हैं। इसी क्रम में अयोध्या जिले को यह कार्यक्रम करने का अवसर मिला है जिसे हमारे साथी मिलकर ऐतिहासिक बनाने का काम करें। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रांतीय विशेष सम्मेलन को हम सभी आने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान सभी मिलकर करें ।हमें हर्ष है कि यह कार्यक्रम हमारे जिले में आयोजित हो रहा है, मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या धाम मंडल इकाई एवं जिला इकाई महासंघ को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमारे सभी साथी कृत संकल्पित हैं महासंघ का यह का...

निर्माणाधीन पुलिया के बगल बना वैकल्पिक मार्ग पानी में बहा,अयोध्या भरतकुंड मार्ग पर आवागमन ठप

अयोध्या। अयोध्या भरतकुंड मार्ग पर मधुपुर गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया का वैकल्पिक मार्ग तेज बरसात के पानी में बह जाने से बीते 2 दिनों से रास्ता अवरुद्ध है। हालात यह है कि भरतकुंड से अयोध्या व अयोध्या से भरतकुंड जाने वाले पर्यटक व राहगीरों को काफी दूरी तय करना पड़ रहा है।इन पर्यटकों को गांव की गलियों व रास्तों से गुजरना पड़ रहा है गौरतलब हो कि इस समय अयोध्या भरतकुंड मार्ग निर्माण काफी तेज गति से चल रहा है। इसी बीच मधुपुर गांव के पास स्थित नाले की पुलिया बनाई जा रही थी। निर्माण कार्य इस समय द्रुत गति से चल रहा था तथा राहगीरों को आने जाने के लिए बगल से वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था जिससे होकर छोटे और बड़े सभी वाहन वहां से गुजर रहे थे। इसी बीच बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हुई तेज बरसात देर रात तक चलती रही जिससे पानी खूब बरस जाने के कारण नाले का पानी पूरे उफान पर पहुंच गया तथा वैकल्पिक मार्ग पानी के तेज बहाव के साथ बह गया जिससे अयोध्या भरतकुंड मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। यहां पर अभी भी पानी का तेज बहाव जारी है क्योंकि इस नाले में सोहावल तक का पानी आता है जिससे इस वैकल्पिक मार्ग का निर्म...

अब अयोध्या में बन गया योगी आदित्यनाथ का भव्य मंदिर,पूजा शुरू

अयोध्या।अब तक आप लोगों ने देवी देवताओं के मंदिर का निर्माण तो देखा व सुना होगा लेकिन किसी राजनेता का मंदिर बने ऐसा सपने में भी नही सोचा होगा। लेकिन यह कर दिखाया है अयोध्या से 15 किलोमीटर दूर नंदीग्राम भरतकुंड के बगल स्थित कल्याण भदरसा के एक योगी आदित्यनाथ समर्थक ने। उसने गांव में उनका भव्य मंदिर बनवा दिया जहां नित्य सुबह शाम आरती हो रही है। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस समय भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य जोरों पर है। इस बीच कल्याण भदरसा के मौर्या के पुरवा में योगी आदित्यनाथ का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया जहां नित्य पूजा पाठ हो रहा है तथा योगी के भजन के साथ आरती भी होती है। मंदिर में धनुष बाण लिए योगी की आदमक़द मूर्ति लगाई गई है।इस मंदिर को अयोध्या जिले के युवक प्रभाकर मौर्या ने बनाया है जो कि अपने को योगी का प्रचारक बताता है तथा उसका विधानसभा चुनाव में कई गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जो योगी समर्थक युवकों की धड़कन बन गयी थी। प्रभाकर मौर्य ने गांव के उत्तर योगी आदित्यनाथ का मंदिर अपने खर्चे पर बनाया है।वे बताते हैं कि जब अयोध्या में भगवान श...

जिले में दो और मौसम केंद्र स्थापित

अयोध्या। राम नगरी के विभिन्न क्षेत्रों में टेंपरेचर का स्तर पता करने के लिए दो मौसम केंद्रों की स्थापना।अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी और बेल्जियम की शोध संस्था व यूनिवर्सिटी की तरफ से साइन हुआ है।एएमयू आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी और अयोध्या के नगर निगम के भवन में स्थापित हुआ है मौसम केंद्र। हीट स्ट्रेस मैपिंग के जरिए नगर के मौजूद तापमान पर अध्ययन कर भविष्य का प्रारूप कराएगा उपलब्ध।अयोध्या के विकास में हरियाली के संरक्षण और संवर्धन के लिए अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी ने उठाया कदम। राम जन्मभूमि परिसर के बाहर भी स्थापित हुआ है मौसम केंद्र।राम जन्मभूमि परिसर में 70 एकड़ भूमि में मात्र 20 एकड़ जमीन पर ही निर्माण कराएगा राम मंदिर ट्रस्ट ।शेष 50 एकड़ जमीन पर विकसित की जाएगी हरियाली। हरियाली के संरक्षण और संवर्धन के लिए तापमान पर अध्ययन करेंगे विशेषज्ञ और शोधकर्ता।राम नगरी के विभिन्न क्षेत्रों में टेंम्प्रेचर का स्तर पता करने के लिए दो मौसम केंद्रों की हुई स्थापना। अयोध्या। राम नगरी के विभिन्न क्षेत्रों में टेंपरेचर का स्तर पता करने के लिए दो मौसम केंद्रों की स्थापना।अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी औ...

महिला ने अपने पति को दी मुखाग्नि दे पेश की मिशाल

आयोध्या। पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गाँव में एक पत्नी ने पति के मौत पर भरतकुण्ड स्थित शमशान घाट पर जाकर पति को मुखाग्नि देकर एक नई मिशाल पेश की नारी सशक्तिकरण में यह एक नया अध्याय जुड़ गया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है | शिवदासपुर गाँव में राम निहाल उर्फ़ अनिल कुमार उर्फ़ बिगाड़ू कोरी 50 वर्षीय पुत्र राम लगन की असमायिक मौत हो गयी इनके एकलौती पुत्री थी जिसकी शादी कर दिया तो अपने ससुराल चली गयी इनके पिता के बड़े भाई राम लखन कोरी अलग रहते है अनिल कुमार की मौत के बाद उसका शव लेकर भरतकुण्ड पहुंचे जंहा पत्नी मालती देवी भी साथ गयी और पूरानी प्रथाओं को दरकिनार करते हुए पति को मुखाग्नि देने के लिए आगे आयी और हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार पति को मुखाग्नि दी मुखाग्नि देने के लिए जब उसने पहल किया तो वंहा पर मौजूद लोग सोचने के लिए मजबूर हो गए और लोग दंग रह गए कि महिला में किस तरह हिम्मत जगी है मालती देवी ने पति को मुखाग्नि देने के बाद कहा कि जितने क्रिया कर्म होंगे वह उसको स्वय करेगी महिला के इस साहसिक कदम को लेकर क्षेत्र और गाँव में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग महिला की हिम्मत की...

पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं करेगा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की अयोध्या इकाई ने गोष्ठी का आयोजन कर पत्रकारों को अपने अधिकारों व कर्तव्यों से अवगर कराया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ साथ पत्रकारों को भी पत्रकारिता के मानदंड का पालन करने की नसीहत दी तथा पीत पत्रकारिता से बचने के टिप्स दिए।गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ पत्रकार देव् कुमार पांडेय ने की। रामनगरी अयोध्या के सआदतगंज स्थित एक होटल में आयोजित इस गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम पाण्डेय ने कहा कि अपनी लेखनी चलाते समय निष्पक्षता का जरूर ध्यान रखें। सलाह दी कि जहां तक हो सके पीत पत्रकारिता से बचें तथा पत्रकारिता के मानदंडों का पालन करते हुए ही सममचार संकलन करें। रही बात पत्रकारों के सुरक्षा की तो पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के मंडल अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला संयोजक अरुण पाण्डेय मौजूद रहे। सभी ने...