संदेश

छोटे छोटे बच्चों को खूब लुभा रहे स्वचालित इलेक्टिक चारपहिया वाहन

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। रामनगरी स्थित पर्यटन स्थल गुप्तारघाट व सूर्यकुंड पर इस समय पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। यहां सूर्यकुंड पर लेजर शो के माध्यम से कुंड के पानी में दिखाया जा रहा रामायण सीरियल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है वहीं स्वचालित इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन छोटे छोटे बच्चों को खूब लुभा रहे हैं ।स्वचालित इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन पर बैठ बच्चे पर्यटन स्थल का भ्रमण कर अपने को धन्य महसूस कर रहे हैं। गौरतलब हो कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थल गुप्तारघाट व सूर्यकुंड का पुनर्निर्माण कर इसकी काफी साज सज्जा की गई है। इसे दुल्हन की तरह सजाया गया है।पर्यटन स्थल गुप्तारघाट पर जहां विविध तरह के फूल पत्तियों व पौधों को लगाकर यहां पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है वहीं सूर्यकुंड के घाटों को सौंदर्यीकरण योजना के तहत नवनिर्माण कर जगह-जगह लाइट की व्यवस्था की गयी है।यही नहीं शाम को यहां पर लेजर शो के माध्यम से रामायण शो दिखाया जाता है जिसे देखने के लिए यहां देश-विदेश के हजारों लोग शाम को जमा होते हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा 2 ...

डॉ दिनेश शर्मा ने पत्रकारों को टोलप्लाज़ा पर फ्री एंट्री व पत्रकार निधि का किया समर्थन

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की सम्मान व चिंतक बैठक आयोजित अयोध्या। राजधानी लखनऊ के गांधी भवन प्रेक्षागृह, संग्रहालय सभागार में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश इकाई की प्रान्तीय कार्यसमिति में पत्रकारिता के उन्नयन को लेकर परिचर्चा एवं चिन्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बापू की प्रतिमा पर सभी अतिथियों द्वारा माल्यार्पण करने के बाद हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा पूर्व उप मुख्यमंत्री, अति विशिष्ट अतिथि गण यशवंत सिंह पूर्व मंत्री व सदस्य विधान परिषद, उमेश द्विवेदी जी सदस्य विधान परिषद व अध्यक्ष दैवी आपदा प्रबंधन समिति, सुरेन्द्र चौधरी सदस्य विधान परिषद रहे।अध्यक्षता श्री मुनेश्वर मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गयी। संचालन मधुसूदन सिंह प्रांतीय मुख्य महासचिव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं एमएलसी डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ मौलिक अधिकारों की संरक्षा में मीडिया का योगदान सदैव अप्रतिम रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के द्वारा सम-सामयिक सामाजिक एवं राष्ट्रीय परिवेश को सु...

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का धूमधाम से मना होली मिलन समारोह

अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई ने रविवार 12 मार्च को स्टार सिटी होटल में होली मिलन व परिचय पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन उल्लास पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम पांडे एवं विशिष्ट अतिथि प्रांतीय प्रवक्ता अरुण पांडे मंडल संरक्षक सुधाकर श्रीवास्तव मंडल मुख्य महासचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव मंडल सचिव राकेश मिश्रा रहे ।अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूर्य कुमार मिश्र एवं संचालन तहसील मिल्कीपुर प्रवक्ता देव कुमार पांडे ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को दीप प्रज्वलन एवं चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।देव कुमार पांडे ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। 31 दिसंबर 2022 के काले दिन पर उत्कर्ष उपाध्याय 19 वर्ष पुत्र पवनेश उपाध्याय की हत्या हो जाने से आज इस बैठक में सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता तथा पूरी निष्ठा के साथ अपनी लेखनी को समाज एवं राष्ट्र हित में चलाने का कार्य करना चाहिए तभी हम सच्चे पत्रकार कहलाने का हक ...

समस्त दुखों से छुटकारा पाने का एक उपाय है श्रीमद भागवत:अचार्य सुरेंद्र

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। विकासखंड पूराबाजार बाजार के साधौ पांडेय का पुरवा मोहतसिमपुर में शुक्रवार को सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश पूजन के साथ हुआ। मुख्य यजमान भगवती प्रसाद मिश्रा के साथ सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने व्यासपीठ से कलश यात्रा प्रारंभ कर पूरा गांव भ्रमण करते हुए भोंदू का पुरवा व शिव मंदिर होते हुए कथा स्थल पर कलश यात्रा संपन्न किया। शुभारंभ अवसर पर कथा व्यास आचार्य सुरेंद्र जी महाराज ने कहा कि समस्त दुखों से छुटकारा पाने का उपाय भागवत कथा श्रवण ही है। भागवत कथा श्रवण से धुंधकारी को सात दिनो में ही समस्त कष्टों से छुटकारा मिल गया था। कथा व्यास ने प्रथम दिवस की कथा में भागवत महात्म्य के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर आयोजक दिनेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल, राजेश पाठक, अजय मिश्रा, बिजनेश मिश्रा, इं दीपांशु मिश्रा, अशोक मिश्रा, रवि मिश्रा सहित भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष कलश यात्रा में शामिल होकर कथा का रसपान किया।फोटो- अयोध्या। विकासखंड पूराबाजार बाजार के साधौ पांडेय का पुरवा मोहतसिमपुर में शुक्रवार को सात दिवसीय संगीतमय श्र...

पंचकोसी परिक्रमा में पारस न्यूज़ की तरफ से समाजसेवी पवन ने लगाया सेवा शिविर

अयोध्या। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में चल रहे पंचकोशी परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की समाजसेवी संस्थाओं द्वारा काफी आवा भगत की गई ।अयोध्या स्थित पारस न्यूज़ की तरफ से आयोजित आंजनेय सेवा संस्थान व रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट सोसाइटी द्वार परिक्रमा पथ के किनारे शिविर लगाकर पंचकोशी परिक्रमा कर रहे श्री राम भक्तों को गरमा गरम चाय व पानी पिलाकर निशुल्क सेवा की। इस दौरान संस्था द्वारा थके हारे श्रद्धालुओं में दवा का भी वितरण किया गया जिससे उन्होंने काफी राहत महसूस की। गौरतलब हो कि अयोध्या में यह परिक्रमा मेला बृहस्पतिवार शुक्रवार की रात 8 बजे से शुरू होकर शुक्रवार को पूरे दिन भर चला जिसमें देश-विदेश व आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्रीराम के नारे लगाते हुए राम धुन पर थिरकते भगवान श्री राम के भक्तों ने पंचकोशी परिक्रमा की। इस दौरान शासन प्रशासन के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा परिक्रमा कर रहे परिक्रमार्थियों की खूब सेवा की। इस दौरान पारस न्यूज़ के सौजन्य से आंजनेय सेवा संस्थान व रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में रानोप...

अयोध्या में होगा 29 को पूरे प्रदेश के पत्रकारों का जमावड़ा

प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियो तेज ोअयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई के संयोजन में आगामी 29 अक्टूबर को प्रांतीय विशेष सम्मेलन का आयोजन की तैयारी बैठक आज मंगलवार को स्टार सिटी होटल सहादतगंज पर संपन्न हुई। जिस के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अनंत राम पांडे जी रहे ,अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री सुधाकर श्रीवास्तव एवं संचालन जिला संयोजक श्री अरुण पांडे ने किया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि महासंघ पूरे देश में पत्रकारों के हितों के लिए इस तरह के आयोजन पूरे देश में चलते रहते हैं। इसी क्रम में अयोध्या जिले को यह कार्यक्रम करने का अवसर मिला है जिसे हमारे साथी मिलकर ऐतिहासिक बनाने का काम करें। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रांतीय विशेष सम्मेलन को हम सभी आने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान सभी मिलकर करें ।हमें हर्ष है कि यह कार्यक्रम हमारे जिले में आयोजित हो रहा है, मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या धाम मंडल इकाई एवं जिला इकाई महासंघ को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमारे सभी साथी कृत संकल्पित हैं महासंघ का यह का...

निर्माणाधीन पुलिया के बगल बना वैकल्पिक मार्ग पानी में बहा,अयोध्या भरतकुंड मार्ग पर आवागमन ठप

अयोध्या। अयोध्या भरतकुंड मार्ग पर मधुपुर गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया का वैकल्पिक मार्ग तेज बरसात के पानी में बह जाने से बीते 2 दिनों से रास्ता अवरुद्ध है। हालात यह है कि भरतकुंड से अयोध्या व अयोध्या से भरतकुंड जाने वाले पर्यटक व राहगीरों को काफी दूरी तय करना पड़ रहा है।इन पर्यटकों को गांव की गलियों व रास्तों से गुजरना पड़ रहा है गौरतलब हो कि इस समय अयोध्या भरतकुंड मार्ग निर्माण काफी तेज गति से चल रहा है। इसी बीच मधुपुर गांव के पास स्थित नाले की पुलिया बनाई जा रही थी। निर्माण कार्य इस समय द्रुत गति से चल रहा था तथा राहगीरों को आने जाने के लिए बगल से वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था जिससे होकर छोटे और बड़े सभी वाहन वहां से गुजर रहे थे। इसी बीच बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हुई तेज बरसात देर रात तक चलती रही जिससे पानी खूब बरस जाने के कारण नाले का पानी पूरे उफान पर पहुंच गया तथा वैकल्पिक मार्ग पानी के तेज बहाव के साथ बह गया जिससे अयोध्या भरतकुंड मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। यहां पर अभी भी पानी का तेज बहाव जारी है क्योंकि इस नाले में सोहावल तक का पानी आता है जिससे इस वैकल्पिक मार्ग का निर्म...