सभ्यता का उद्गम स्थल है अयोध्या- मनोज सिन्हा
शीतला प्रसाद पांडेय/नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली में धर्म संस्कृति और लोक परंपरा के भव्य उत्सव की धूम रही।राम बहादुर राय व पूर्व सांसद लल्लू सिंह द्वारा आयोजित 8वें "अयोध्या पर्व" के पावन दिवस पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्धजनों, संस्कृति प्रेमियों और कलाकारों ने "भविष्य की अयोध्या" व "गीत रामायण" सहित अयोध्या से जुड़े अपने विचारों और प्रस्तुतियों के माध्यम से अयोध्या की संस्कृति और लोक परंपरा को जीवंत किया। इस अवसर पर मणिरामदास छावनी, अयोध्या जी के पूज्य महंत कमलनयन दास जी ने महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय सुरेश भैय्या जी जोशी, जम्मू-कश्मीर के मा॰ राज्यपाल मनोज सिन्हा, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेयी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय, सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, आईएएस व सीईओ यमुना अथॉरिटी राकेश सिंह, संस्थापक गौड़ संस इंडिया बी एल गौड़, वरिष्ठ पत्रकार डॉ शैलेष शुक्ला, पं डॉ (मानद) अभय मानके, खाद्य रसद राज...