हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित
अयोध्या। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तहसील इकाई सोहावल के तत्वाधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर तहसील सभागार सोहावल में गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य करता है तथा निष्पक्ष पत्रकारिता ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। नायब तहसीलदार रिशु जैन ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि यह समाज को जागरूक करने और जनहित के मुद्दों को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम पांडेय ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग उठाई। वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडेय ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी पत्रकारिता पर बल दिया। जिला अध्यक्ष सूर्य कुमार मिश्र ने संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम पांडेय ने किया तथा संचालन मिल्कीपुर तहसील अध्यक्ष देव कुमार पांडेय ने किया। अंत में सोहावल तहसील अध्यक्ष देवी प्रसाद वर्मा ने आभार व्यक्त किय...