मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर मनरेगा कार्मिक रोजगार सेवक आंदोलित

शीतला प्रसाद पांडेय/रवींद्र पांडेय 


 अयोध्या। उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक कल्याण एसोसिएशन के प्रांतीय परामर्श पर आज पूरा बाजार के कर्मचारियों ने पोस्टकार्ड लिखकर अपनी पीड़ा सुनायी। 
ग्राम रोजगार सेवक संघ के महासचिव अमरदीप गौड़ का कहना है कि उनकी मांग पर अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे वे अहिंसावादी आंदोलन के साथ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। 

पूरा के अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि अगर 9 मई तक उनकी मांग नहीं मानी गई तो जिला व  प्रदेश स्तर पर आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में आज पूरा में हुए आंदोलन का नेतृत्व ब्लाक अध्यक्ष अनूप सिंह, महेश चौधरी व लोकेश आनंद पांडेय ने किया। कार्यक्रम में पूरा ब्लाक के ज्यादातर रोजगार सेवकों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ