अयोध्या का सौंदर्यीकरण लोगों को दिलाएगा रोजगार

 अयोध्या। डॉ राम मनोहर लोहिया के ललित कला तथा अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अयोध्या के सौंदर्यीकरण के संबंध में अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह ने श्री राम के बाल स्वरूप चित्र  में रंग भर कर राष्ट्रीय आयल पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर सिंह ने कहा कि अयोध्या के  सौंदर्यीकरणकरने के लिए हर स्तर पर विश्वविद्यालय द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा। प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित सौंदर्यीकरण से संबंधित विभिन्न ऐतिहासिक सांस्कृतिक एवं पौराणिक लोक कलाएं निश्चित रूप से अवध क्षेत्र को विश्व पटल पर स्थापित करने में अपनी सहायता वह सहयोग करेंगे। कुलपति ने कहा कि अयोध्या के सुंदरीकरण का चित्र कई लोगों में रोजगार का अवसर  उपलब्ध कराएगा जिससे आने वाले समय में अयोध्या का चौमुखी विकास संभव होगा। कुलपति ने फाइनलआर्ट विभाग के शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं द्वारा पूर्व में किए गए विश्व स्तरीय कलात्मक कार्य की सराहना करते हुए विभाग को निरंतर उन्नत करने के लिए हर स्तर पर प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदत्त आयल पेंटिंग कार्यशाला के संयोजक डॉ सरिता द्विवेदी ने कार्यशाला के बारे में बताया कि अयोध्या के प्रमुख स्थलों राम की पैड़ी,श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र एवं कनक भवन में चरणबद्ध तरीके से भगवान श्री राम के जीवन वृत्त से संबंधित मनमोहक चित्रण कार्य कराया जाएगा। इस कार्य के लिए विभागीय शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के सहयोग से छात्र-छात्राओं की दस दस की संख्या में 5 समूहों का गठन किया गया है जो कि चकरा चक्रानुक्रम में  पेंटिंग कार्य को कलात्मक रूप में प्रस्तुत करेंगे।विभाग के समन्वयक प्रोफेसर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के निर्देश क्रम में राष्ट्रीय आयल पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ किया गया है इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय प्रशासन उत्तर प्रदेश शासन तथा निजी सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से लिया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन पल्लवी सोनी ने किया। इस इस अवसर पर कुलसचिव उमानथ,कला संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह, प्रोफेसर  तोहिना वर्मा, प्रोफेसर राजू गौड़, डॉ सुरेंद्र मिश्रा, शैलेंद्र कुमार, पियूष व कर्मचारियों में कुशाग्र, विजय शुक्ला, शिव शंकर यादव सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत