अयोध्या रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण को लेकर सांसद लल्लू सिंह ने रेल मंत्री से की मुलाकात
अयोध्या। अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णो से मुलाकात कर अयोध्या रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुलाकात की। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने अपनी मांगों का पुलिंदा भी रेल मंत्री को सौंपी।
मांगपत्र में रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देकर उसके विकास तथा पूर्वोत्तर रेलवे से उत्तर रेलवे में शामिल किए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा मांगपत्र में फैजाबाद जंक्शन का पुनर्निर्माण, फैज़ाबाद माल गोदाम का सलारपुर स्थानांतरण, फैजाबाद अयोध्या से नई ट्रेनों के संचालन, अयोध्या रेलवे स्टेशन के द्वितीय चरण के कार्य की स्वीकृति, फैजाबाद अयोध्या रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त पद सृजन, आर्योध्या जनकपुर को रेल सेवा से जोड़ने के संदर्भ में पत्र सौंपा। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि ट्रेन के माध्यम से देश के विभिन्न भागों के श्रद्धालुओं को आगमन की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए नई ट्रेनों के संचालन की मांग की गई है जिसमें अयोध्या फैजाबाद से चित्रकूट इंटरसिटी ट्रेन,अयोध्या फैजाबाद से सीतामढ़ी,अयोध्या फैजाबाद से जगन्नाथपुरी, अयोध्या फैजाबाद से माता वैष्णो देवी, अयोध्या फैजाबाद से द्वारिका व गुजरात,अयोध्या फैजाबाद से नई दिल्ली शामिल है।इसके साथ रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा की भी मांग की गई ताकि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को सुविधा हो सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें