विपक्ष के हंगामे के बीच अयोध्या नगर निगम का पास हुआ276 करोड़ का बजट

 अयोध्या। विपक्ष के हंगामे व काफी शोर-शराबे के बीच नगर निगम का 276 करोड रुपए का बजट पास हो गया। इस बजट से नगर क्षेत्र का विकास होगा।

इस मौके पर सपा पार्षदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया तथा सदन में ही धरने पर बैठ गए। सपा पार्षदों ने नगर आयुक्त विशाल सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया तथा मांग की कि मैनुअल टेंडर किया जाए। ग़ौरतलब है कि 13 जुलाई को ही नगर कार्यकारिणी ने  इस बजट को पास कर दिया था। आज के इस बजट को आम सभा में भी पास होना था जो काफी हंगामे और शोर-शराबे के बीच पास हो गया। बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत