शबरी का चरित्र हमें रचनात्मक ऊर्जा देता है - अर्जुन मुंडा -दिल्ली के इंदिरा गांधी कला केंद्र में हो रहे अयोध्या पर्व में शामिल हुए विद्वंजन

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। शबरी का चरित्र हमें रचनात्मक ऊर्जा देता है, 21 वीं सदी हो रहा है भारत का उदय उलझा रही है दुनिया उक्त विचार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने श्री अयोध्या न्यास द्वारा आयोजित नई दिल्ली के राष्ट्रीय कला केंद्र में तीन दिवसीय अयोध्या पर्व के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में शबरी राम के विमर्श पर व्यक्त किया। श्री मुंडा ने कहा की शबरी का चरित्र हम सभी के लिए अनुकरणीय है। वरिष्ठ साहित्यकार दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि अयोध्या पर तीन पुस्तकों का लोकार्पण हो चुका है, शबरी का आदर्श चरित्र भगवान राम की नवधा भक्ति को प्रदर्शित करती है। दो गुरु प्रसाद पासवान ने कहा कि अध्यापक समाज में चेतना और जागरूकता पैदा कर रहा है समानता का भाव शबरी और राम के आदर्श में समाहित है। आईएएस, कानून और न्याय मंत्रालय के डॉ राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि राम का आदर्श चरित्र हमें समानता की सीख देता है, डॉ राजेश पासवान ने शबरी के राम के आदर्श चरित्र पर विस्तार से व्याख्यान दिया। संस्कृत के विधान दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉक्टर कौशल पवार ने बताया कि शबरी का प्रेम भक्ति एवं पराकाष्ठा का संदेश दे रहा है। दूसरे दिन के दूसरे सत्र में पंडित रामकिंकर उपाध्याय की दृष्टि में रामराज का भाव विषय पर दीदी मंदाकिनी श्री रामकिंकर अध्यक्ष जानकी जीवन मंदिर ट्रस्ट अयोध्या, श्रीकांत अध्यक्ष श्री संवर्धन केंद्र हापुड़, मनोज श्रीवास्तव पूर्व मुख्य सचिव मध्य प्रदेश सरकार, राजीव गुप्ता पूर्व आईएएस ,देवेंद्र रावत राम कथा मर्मज्ञ ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। सभी अतिथियों का पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। शाय 6 बजे से श्री माधवी मधुकर द्वारा शबरी के राम पर लोकगीतों से लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान राम बहादुर राय, अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, अशोक कसौधन जिला महामंत्री भाजपा,पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय,विधायक मिल्कीपुर चंद्रभानु पासवान, भाजपा नेता करुणाकर पांडे, सूर्यकांत पांडे,संजय तिवारी,गिरीश कुमार पाण्डेय डिप्पुल, फयाराम वर्मा प्रमुख तारुन, शोभाराम वर्मा, राकेश प्रताप सिंह, सुधीर सिंह मुन्ना, नीरज राना प्रधान रसूलाबाद, रामजीत निषाद प्रधान, आनंद सिंह पिंटू, योगेश कुमार मिश्रा,सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी फ़ोटो साभार वरिष्ठ पत्रकार सुरेश दुबे द्वारा नई दिल्ली से

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत