पीसीएस में चयनित तीन ब्राह्मण अधिकारी हुए सम्मानित, चाणक्य परिषद ने अंग वस्त्र एवं भगवान परशुराम का चित्र देकर किया सम्मानित
अयोध्या। हरि विष्णु के छठवे अवतार भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट द्वारा धूम धाम से मनाया गया। साकेत पुरी के अन्नत शिखर गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जिले के तीन नवनियुक्त ब्राह्मण समाज के पीसीएस अधिकारी बने अंतिम तिवारी हर्ष तिवारी अंकित तिवारी को अंग वस्त्र एवं भगवान परशुराम का चित्र देकर सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कृपा निधान तिवारी ने इस मौके पर अपना विचार भी प्रकट किया। इस अवसर पर जिले के तीन नवनियुक्त ब्राह्मण समाज के पीसीएस अधिकारी बने अंतिम तिवारी हर्ष तिवारी अंकित तिवारी को अंग वस्त्र एवं भगवान परशुराम का चित्र देकर सम्मानित किया गया।
अपनी पूर्व से चली आ रही पांचो मांगो जिसमें सवर्ण आयोग का गठन, समान नागरिक संहिता कानून लागू करना, आरक्षण आर्थिक आधार पर योग्यता आधारित पदों को छोड़कर,भगवान परशुराम के प्रक्टोत्सव पर देश भर मे राष्ट्रीय और एकदिवसीय अवकाश घोषित करना, रामलला के अयोध्या धाम में बने मंदिर परिसर में भगवान परशुराम का भव्य मंदिर निर्माण करने के साथ यूजीसी कानून के विरोध की मांग देश के प्रधानमंत्री से सर्वसम्मत से प्रस्ताव पास करके भेजा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे सेवानिवृत्ति जीएसटी कमिश्नर इन्द्र प्रकाश तिवारी ने कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के पीसीएस बने हुए अधिकारियों को सम्मानित करने और ब्राह्मण समाज को जगाने का अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी द्वारा किए गए।
कार्यक्रम की सराहना किया।। कार्यक्रम का प्रबंधन आरपी पांडेय वैद्य द्वारा सफलतापूर्वक किया गया ।
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों में भगवान परशुराम के आदर्श सिद्धांतों को आत्मसात करने पर से विचार किया गया। कार्यक्रम का संचालन द्वारिका प्रसाद पांडेय जिला उपाध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लषणधर त्रिपाठी ने किया
कार्यक्रम मे महिला प्रदेश अध्यक्ष मधु उपाध्याय, जिला अध्यक्ष विनीत पांडेय, देवी प्रसाद,उमाशंकर तिवारी, बाबूराम पांडेय,सदानंद पांडेय, दुखहरन शुक्ल, विपिन कुमार मिश्र एडवोकेट पूर्व महामंत्री बार एसोसिएशन अयोध्या, गुड़िया त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद तिवारी आफत, शिवाकांत तिवारी पूर्व प्रधानाचार्य,हनुमान शुक्ल आदि भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें