जलभराव की समस्या से मंदिर मार्ग अवरुद्ध,नाला बनाने की मांग

गंगाधर सिंह/गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगवा कल्याणपुर स्थित श्री सम्मय माता मंदिर के पास जल भराव हो जाने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां तत्काल जल भराव से निजात दिलाया जाय। गौरतलब है कि सम्मय माता मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध सिद्धपीठ के रूप में जाना जाता है।यहां पर रोज सैकड़ों लोग आते हैं।यह संख्या मंगलवार को बढ़ जाती है। यह जलजमाव बहुत दिनों से बना है जिससे श्रद्धालुओं का यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। सममय माता मंदिर के कोषाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया क

ि इस मंदिर के पास बीते 6 माह से जल भराव बना हुआ है। यहां गांव के लोगों के शौचालय व नाबदान का पानी खुली तरह से बह रहा है जिससे ग्रामीणों व स्थानीय निवासियों को भी दिक्कत हो रही है। शिकायत संबंधित खंड विकास अधिकारी व संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से की गई जिन्होंने मौका मुआयना तो किया लेकिन कोई हल अभी तक नहीं निकल सका। ग्रामीणों का कहना है कि अगर लोगों के घरों के सामने सोखता बना दिया जाए तो जल भराव से मुक्ति मिल सकती है लेकिन न तो खंड विकास अधिकारी की तरफ से कोई पहल की गई न ही ग्राम पंचायत की तरफ से । ग्रामीणों की मांग है कि इस पानी से निजात के लिए यहां स्थित तालाब तक नाला बना दिया जाए जिससे समय माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को इस पानी से स्थाई रूप से निजात मिल सक। मंदिर कोषाध्यक्ष के साथ गांव के अतुलेंद्र कुमार सिंह आनंद देव सिंह व नीरज सिंह आदि ने भी इस तालाब तक नाला बनाने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत